CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बंदर से गिरी कीटनाशक दवा, जहरीली कढ़ी खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार बीमार

बंदर से गिरी कीटनाशक दवा, जहरीली कढ़ी खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार बीमार

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 20 अगस्त​। एक परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

Contents
  • कैसे हुआ हादसा?
    • खाने में आई पेट्रोल जैसी बदबू
    • तब समझ आया सच
    • मां की मौत, बाकी का इलाज जारी

दरअसल, खाना बनाते समय बंदर के हाथ से गिरी कीटनाशक दवा कढ़ी में मिल गई थी।

परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी और सबने खाना खा लिया।

मामला कौशांबी उत्तर प्रदेश का है।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौगावां गांव की है। यहां किसान दिनेश कुमार (50) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में पत्नी माया देवी (45), बुजुर्ग मां कमला देवी (75) और छोटा भाई भी साथ रहते हैं।

सोमवार को जब माया देवी घर के बरामदे में खाना बना रही थीं, तभी एक बंदर मुंडेर पर आकर बैठ गया। उसके हाथ में कीटनाशक दवा की पुड़िया थी। जैसे ही माया उसे भगाने गईं, बंदर के हाथ से वह पुड़िया कढ़ी में गिर गई।

खाने में आई पेट्रोल जैसी बदबू

माया देवी ने पुड़िया पर ध्यान नहीं दिया और कढ़ी पकाती रहीं।

जब सभी लोग खाने बैठे तो दिनेश कुमार को कढ़ी से पेट्रोल जैसी गंध आने लगी।

शुरुआत में उन्होंने सोचा कि बदबू पास में खड़ी बाइक से आ रही होगी, लेकिन जैसे-जैसे बदबू बढ़ी तो शक गहराया।

तब समझ आया सच

जब दिनेश ने पत्नी से पूछा तो माया ने बंदर के आने और पुड़िया गिरने की बात बताई।

तभी जाकर दिनेश ने खाना बनाने वाली जगह देखा, जहां कीटनाशक दवा की पुड़िया पड़ी हुई थी।

इसके बाद समझ आया कि खाना जहरीला हो चुका है। लेकिन तब तक पूरा परिवार कढ़ी खा चुका था।

मां की मौत, बाकी का इलाज जारी

खाने के कुछ देर बाद ही घर के सभी सदस्य उल्टियां करने लगे और उनकी हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बुजुर्ग कमला देवी की मौत हो गई, जबकि बाकी सदस्यों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

गांव में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है।

Constitution Day Law Festival: राजनांदगांव लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ‘विधि उत्सव–2025’, छात्रों ने संवैधानिक मूल्यों की ली शपथ
JDU CM Claim: नतीजों के बीच जेडीयू का बड़ा कदम, बीजेपी की प्रतिक्रिया से पहले ही नीतीश के नाम पर मुहर
Female lawyer murder case : महिला वकील हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : ‘वॉट्सऐप डीपी’ ने खोला शादी का राज, प्रेमी ही निकला कातिल, सक्ती से गिरफ्तार
प्रोफेसर अशोक सिंह कुलपति पद से हटाए गए, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह सरगुजा यूनिवर्सिटी के होंगे नये कुलपति, राजभवन से आदेश जारी
ट्रेन से टीटी का ही बैग चोरी, टैबलेट, कोट और टिकट बुक करने वाली मशीन भी ले गया… RPF ने पकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?