CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence

सीजी भास्कर, 09 अगस्त। फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की A320 फ्लाइट में 4 अगस्त को गंभीर टर्बुलेंस की घटना के बाद पायलट के डोप टेस्ट को लेकर नया दावा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद कराए गए डोप टेस्ट में विमान के कप्तान के साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए कथित तौर पर पॉजिटिव पाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। (Air India Phuket Delhi Turbulence)

Contents
  • डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं  : Air India Phuket Delhi Turbulence
  • DGCA की जांच में कई पहलू शामिल

फ्लाइट में कुल 145 लोग सवार थे। ओडिशा के पास उड़ान के दौरान विमान अचानक तेज टर्बुलेंस में फंस गया और करीब 300 फीट नीचे आ गया। घटना के बाद दिल्ली पहुंचने पर 17 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को फ्लाइंग ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Bird Hit Incident : रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence :  पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं  : Air India Phuket Delhi Turbulence

घटना के बाद दोनों पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट डोप टेस्ट कराया गया था। इनमें से एक पायलट के टेस्ट में साइकोएक्टिव सब्सटेंस पाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, एयर इंडिया ने इस दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

एयरलाइन के मुताबिक, उसके क्रू सदस्यों का सिविल एविएशन नियमों के तहत नियमित ड्रग टेस्ट किया जाता है। मौजूदा मामले में भी टेस्ट हुआ है, लेकिन रिपोर्ट अभी एयरलाइन के साथ साझा नहीं की गई है। ऐसे में रिपोर्ट के नतीजे पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें : ‘आसमानी आफत’: एयर इंडिया के विमान हादसे में 265 की जान गई, PM मोदी अस्पताल में घायलों से मिले

DGCA की जांच में कई पहलू शामिल

पूरे मामले की जांच DGCA कर रहा है। जांच में यह देखा जा रहा है कि अचानक आए टर्बुलेंस के दौरान पायलटों ने स्थिति को किस तरह संभाला। इसके अलावा टर्बुलेंस के कारणों और विमान को संभावित तकनीकी नुकसान की भी जांच की जा रही है।

जांच  (Air India Phuket Delhi Turbulence) का एक अहम पहलू यह भी है कि गंभीर टर्बुलेंस के बाद विमान को दिल्ली तक ले जाने का फैसला उचित था या उसे वाराणसी अथवा लखनऊ जैसे नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाना चाहिए था। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें : अहमदाबाद हादसे के बाद फिर दहशत! दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 900 फीट गिरी, ‘डोन्ट सिंक’ अलर्ट से मचा हड़कंप

ख़बरें और भी हैं : हेलीकॉप्टर क्रैश में बड़ी कार्रवाई: चीफ एडवाइजर पंकज की सेवा समाप्त, एक्सपायर पार्ट्स नहीं बदलने पर 3 साल बाद गिरी गाज

Vande Mataram Protocol : वंदे मातरम पर नए नियम, अब राष्ट्रगान के बराबर सम्मान, अपमान करने पर होगी जेल
यमन युद्ध की योजना लीक, ट्रंप सरकार ने गलती से पत्रकार को थमाया पूरा प्लान, जानिए क्या है मामला
Oh…my…God : ग्रेमी Award विजेता मशहूर रैपर की मौत, स्टेज पर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही गिरे और टूट गईं सांसें
एक घंटे बाद भिलाई में राष्ट्रपति द्रोपदी का चौपर, नहीं रहेगा कोई सड़क मार्ग, IIT भिलाई में लैंड कर वहीं से उड़ेंगी रायपुर, आईआईटी की पहरेदारी में 500 जवान तैनात
अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत को पुलिस की चुनौती, HC ने AAP विधायक से मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?