CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एयर इंडिया के दो विमानों में परेशानी, त्रिवेंद्रम से दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल

एयर इंडिया के दो विमानों में परेशानी, त्रिवेंद्रम से दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर 23 जून भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया के विमानों में गड़बड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से यह एयरलाइन लगातार अपने विमानों की जांच कर रही है और जांच में कई विमानों में समस्या भी सामने आ रही है। रविवार (22 जून) को एयर इंडिया के दो विमानों में समस्या आई। इस वजह से यात्रियों को भी परेशानी हुई। एयर इंडिया के एक विमान को तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

वहीं, दूसरे विमान में गड़बड़ी के चलते त्रिवेंद्रम से दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी।अधिकारियों ने बताया कि एक विमान से पक्षी टकराने के चलते त्रिवेंद्रम से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रही फ्लाइट से टकराया विमानत्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एयर इंडिया का विमान उड़ा रहे पायलट ने पक्षी टकराने की सूचना दी थी। यह फ्लाइट दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रही थी। त्रिवेंद्रम में फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतर गई और पक्षी टकराने के बाद औपचारिक जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है। यही फ्लाइट दिल्ली वापस जाने वाली थी, जो अब रद्द हो गई है।दिल्ली-कोच्ची फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगदिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को तेल कम होने के कारण तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

तेल भरने के बाद फ्लाइट कोच्चि के लिए रवाना हो गई और सुरक्षित लैंडिंग की।अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया सतर्कअहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान 12 जून को हादसे का शिकार हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की मौत हो गई थी। विमान जिस इमारत से टकराया, उसमें मौजूद कई लोग मारे गए थे।

अब तक 270 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 300 के पार भी पहुंच सकती है। इस हादसे के बाद एयर इंडिया लगातार अपने विमानों की जांच कर रही है। इस वजह से कई फ्लाइट कैंसिल भी हुई हैं। जांच के दौरान कई कमियां सामने आई हैं, जिन्हें ठीक कर विमानों को दोबारा उपयोग में लाया जा रहा है।

Mother commits suicide leaving behind two-month-old child : परिवार में पसरा मातम
Injured deer strays from the forest and reaches the village : वन विभाग को सौंपी जानकारी
Kancha Forest Deforestation : ‘ सांस छीनने की कोशिश’! जान बचाकर भाग रहे पशु-पक्षी, प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी, जानें क्या है पूरा मामला
कियोस्क संचालक ने KYC के नाम पर फिंगरप्रिंट लिए, खाते से 42 लाग निकाल कर भागा, उड़ीसा से पकड़ाया
IPS Y Poonan suicide case: सुसाइड नोट में लिखे 10 नाम, प्रताड़ना से टूटे एडीजीपी वाई पूरन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?