CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ

लकड़ी समझ कर पास पहुंचे तो निकला 10 फीट का 4 क्विंटल वजनी विशाल मगरमच्छ

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र स्थित सुखध्यान का पुरा गांव में शनिवार की सुबह एक बड़ा वयस्क मगरमच्छ घुस गया।

Contents
  • कड़ी मशक्कत के बाद किया गया काबू
  • खाने की तलाश में आत हैं गांव की तरफ

सुबह पांच बजे लोग कामकाज के लिए निकले तो बीहड़ की तरफ इसे देखा तो गांव में दहशत फैल गई। जिस पर अंबाह वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने गांव में आकर मगरमच्छ को पकड़ा और सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया।

वन विभाग की टीम सूचना मिलने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंच गई। मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया।

सुबह पांच बजे ग्रामीण कामकाज कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने एक बड़ी लकड़ी देखी, लेकिन जब इसमें हरकत हुई तो ग्रामीणों को समझते देर नहीं लगी कि मगरमच्छ है।

ग्रामीणों ने इसे अपने स्तर पर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन यह लगभग 10 फीट लंबा वयस्क मगरमच्छ था, जो काबू में नहीं आ रहा था।

कड़ी मशक्कत के बाद किया गया काबू

इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। रेंजर वीर कुमार टिक्री अपनी 10 सदस्यीय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने रेस्क्यू करने का काफी प्रयास किया।

लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद इस मगरमच्छ को काबू किया जा सका। पहले मगरमच्छ की आंखों पर कपड़ा डाला, इसके बाद लकड़ी व रस्सियों के सहारे काबू किया गया।

रेंजर के मुताबिक मगरमच्छ में लगभग चार क्विंटल वजन था और बेहद ताकतवर था।

वह गांव के अंदर बढ़ने का प्रयास भी कर रहा था, लेकिन अपने वजन से वह ढलान पर ऊपर नहीं आ पा रहा था। मगरमच्छ पास के ही तालाब से निकलकर गांव की तरफ आया था।

खाने की तलाश में आत हैं गांव की तरफ

रेंजर ने बताया कि खाने की तलाश में चंबल नदी से निकलकर यह तालाबों तक पहुंच जाते हैं, इसके बाद यह गांवों तक आ जाते है। इसे पकड़कर उसैद घाट की तरफ चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा गया है।

रेंजर ने ग्रामीणों से भी कहा कि किसी भी जंगली जानवर या इस तरह के जलीय जीव को देखकर शांति बनाए रखें और उससे उचित दूरी बनाए रखना चाहिए।
Coaching Fire : जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र, कोचिंग सेंटर में आग से 14 लोगों की मौत
जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली, कोर्ट ने 4 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड, बलौदा बाजार हिंसा मामले में हैं जेल में बंद
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 150 मरीजों को किया गया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाघ की दस्तक…❗फुट प्रिंट मिलते ही जारी हुआ अलर्ट
Making reels at the airport can be costly : नए नियमों में सख्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?