CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश

Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Anuj Sharma Trolling Case : अनुज शर्मा की ट्रोलिंग पर हाई कोर्ट सख्त, मार्फ फोटो-वीडियो हटाने के आदेश
Anuj Sharma Trolling Case : अनुज शर्मा की ट्रोलिंग पर हाई कोर्ट सख्त, मार्फ फोटो-वीडियो हटाने के आदेश

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को लेकर एक बार फिर अदालत ने सख्त रुख अपनाया (Anuj Sharma) है। छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधायक और छालीवुड अभिनेता अनुज शर्मा से जुड़े कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं।

Contents
  • हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस Anuj Sharma
  • मॉर्फ तस्वीरें और एडिटेड वीडियो का आरोप
  • परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप Anuj Sharma
  • व्यक्तित्व और निजता के अधिकार का हवाला
  • लोकप्रियता का दुरुपयोग करने का दावा

सुनवाई के दौरान अदालत ने पहली नजर में पाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ सामग्री विवादित प्रकृति की है। इसके बाद संबंधित प्लेटफॉर्म और खातों को नोटिस जारी करते हुए आपत्तिजनक पोस्ट, मॉर्फ तस्वीरें और एडिटेड वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Mahasamund Recruitment : 559 नौकरियों का मौका, महासमुंद में लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन 

हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस Anuj Sharma

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सोशल मीडिया पर कथित ट्रोलिंग के मामले में संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और जुड़े अकाउंट्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर दिखाई देता है, इसलिए विवादित सामग्री को तत्काल हटाया जाना आवश्यक है।

मॉर्फ तस्वीरें और एडिटेड वीडियो का आरोप

याचिका में अनुज शर्मा ने आरोप लगाया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर फर्जी तथा बेनाम खातों के जरिए उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी मॉर्फ तस्वीरें, एडिटेड वीडियो, अश्लील टिप्पणियां और कैरिकेचर प्रसारित किए गए। याचिका में यह भी कहा गया कि उनकी फिल्मों और गीतों के अंशों को संपादित कर भ्रामक तरीके से वायरल किया गया।

यह भी पढ़ें : Agriculture Drone Technology : ड्रोन से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने देखा खेती का नया हाईटेक तरीका

परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप Anuj Sharma

अनुज शर्मा का कहना है कि मामला केवल राजनीतिक आलोचना तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार सुनियोजित तरीके से उनकी सार्वजनिक छवि और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

व्यक्तित्व और निजता के अधिकार का हवाला

सुनवाई के दौरान उनकी ओर से दलील दी गई कि किसी व्यक्ति की फोटो, आवाज, पहचान या व्यक्तित्व का बिना अनुमति उपयोग करना उसके व्यक्तित्व अधिकार का उल्लंघन है। साथ ही इसे संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले सम्मान और निजता के अधिकार के हनन से भी जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें : Bilaspur E-Bus Service : जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, किस रूट पर चलेंगी इसका फैसला करेंगे यात्री

लोकप्रियता का दुरुपयोग करने का दावा

याचिका में कहा गया है कि अनुज शर्मा धरसीवां के विधायक होने के साथ पद्मश्री सम्मानित कलाकार (Anuj Sharma) भी हैं। आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाकर सोशल मीडिया पर व्यूज, क्लिक और राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से उनकी पहचान का दुरुपयोग किया। अब मामले में संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है और हाई कोर्ट ने सुनवाई आगे जारी रखने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं : Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी

 

Modi Good Governance की प्रतिध्वनि: रत्नावली ने कहा—बिहार का जनादेश विकास की जीत
दुर्ग में मासूम से दुष्कर्म की पुष्टि, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत; आरोपी चाचा ने मुंह दबाया था
Khairagarh Illegal Mining : केसीजी में कागजों पर ‘जीरो’ और जमीन पर ‘मुरूम’ की लूट, खैरागढ़ में खुलेआम चल रहा खनन का खेल; विभाग ने खर्च किए 62 लाख, पर हाथ खाली!
छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
नगरीय निकाय चुनाव BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, अजय और देवेंद्र होंगे अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?