CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी

Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी
Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर वन मंडल में जंगलों की सुरक्षा अब और मजबूत होने जा रही है। वन विभाग ने थर्मल ड्रोन (Bastar Thermal Drone) तकनीक की मदद से रात के समय भी जंगलों की हाईटेक निगरानी शुरू कर दी है। इससे वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध कटाई, लकड़ी तस्करी और शिकार जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

Contents
  • रात में भी होगी जंगलों की निगरानी
  • वन्यजीवों और ग्रामीणों की सुरक्षा होगी मजबूत
  • अवैध कटाई और शिकार पर लगेगी रोक
  • जल्द मिलेगा बस्तर वन मंडल का अपना ड्रोन

यह भी पढ़ें : Raipur Mekahara Hospital Fire : मेकाहारा के कैजुअल्टी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

रात में भी होगी जंगलों की निगरानी

वन विभाग के अनुसार, फिलहाल कांकेर वन मंडल के सहयोग से थर्मल ड्रोन (Bastar Thermal Drone) का उपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से घने जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन निगरानी की जा रही है।

थर्मल इमेजिंग तकनीक (Thermal Imaging) शरीर की ऊष्मा यानी हीट सिग्नेचर को पहचानती है। इसलिए अंधेरे और घने जंगलों में भी वन्यजीवों और संदिग्ध गतिविधियों का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Gariaband Tourism : पर्यटन स्थलों पर क्यों बढ़ी पुलिस की सख्ती, हुड़दंग और नशाखोरी करने वालों को मिली कड़ी चेतावनी

वन्यजीवों और ग्रामीणों की सुरक्षा होगी मजबूत

वन विभाग इस तकनीक का इस्तेमाल मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human Wildlife Conflict) कम करने के लिए भी कर रहा है। यदि हाथी, तेंदुआ, भालू या अन्य जंगली जानवर गांवों के आसपास पहुंचते हैं, तो थर्मल ड्रोन से उनकी लोकेशन का तुरंत पता लगाया जाता है। इसके बाद ग्रामीणों को समय रहते अलर्ट किया जाता है। इससे जन-धन के नुकसान की आशंका काफी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अवैध कटाई और शिकार पर लगेगी रोक

थर्मल ड्रोन (Bastar Thermal Drone) जंगलों में अवैध कटाई, लकड़ी तस्करी और वन्यजीवों के शिकार जैसी गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है।

रात के समय संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर ड्रोन से मिले फुटेज के आधार पर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तुरंत कार्रवाई करती है। इससे जंगलों में गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें : India Test Team : श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी

जल्द मिलेगा बस्तर वन मंडल का अपना ड्रोन

डीएफओ बस्तर उत्तम गुप्ता ने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में थर्मल ड्रोन (Bastar Thermal Drone) वन विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी कांकेर वन मंडल के सहयोग से निगरानी की जा रही है। वहीं, जल्द ही बस्तर वन मंडल को भी अपना थर्मल ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे रात्रिकालीन गश्त और अधिक प्रभावी होगी तथा वनकर्मियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू

Dhamtari Robbery Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
CG खबर : रायगढ़ में अलविदा जुमा की नमाज अदा, मस्जिदों में उमड़ी भीड़, युवाओं ने फूलों से किया स्वागत..
Arattai New Features: देसी चैट ऐप ने बढ़ाया गेम, इमेज से स्टिकर तक—यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस
Naxal Surrender Chhattisgarh : 1 करोड़ 19 लाख के इनामी 41 नक्सलियों ने हथियार डाले
Korba 12th Student Suicide : परीक्षा के दिन दर्दनाक कदम: 12वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मेडिकल कॉलेज का जिक्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Agriculture Drone Technology : ड्रोन से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने देखा खेती का नया हाईटेक तरीका
Agriculture Drone Technology : ड्रोन से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने देखा खेती का नया हाईटेक तरीका

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खेती को आधुनिक…

Bilaspur E-Bus Service : जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, किस रूट पर चलेंगी इसका फैसला करेंगे यात्री
Bilaspur E-Bus Service : जल्द दौड़ेंगी 50 ई-बसें, किस रूट पर चलेंगी इसका फैसला करेंगे यात्री

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (Bilaspur…

Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी
Bastar Thermal Drone : जंगलों की अब रात में भी होगी हाईटेक निगरानी

छत्तीसगढ़ के बस्तर वन मंडल में जंगलों की…

Saraswati Cycle Yojana Controversy : सरस्वती साइकिल योजना में हंगामा, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
Saraswati Cycle Yojana Controversy : सरस्वती साइकिल योजना में हंगामा, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र…

Durg Property Dealer Case : टेबल पर बंदूक रखकर कराए जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर
Durg Property Dealer Case : टेबल पर बंदूक रखकर कराए जमीन के कागजों पर हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में करोड़ों की जमीन (Durg…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?