CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Ganja Smuggling
Ganja Smuggling

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। गरियाबंद जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप (Ganja Smuggling) मचा हुआ है। जिले के अलग अलग इलाकों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो अलग मामलों में भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा है।

Contents
  • दो मामलों में 21.528 किलो गांजा बरामद Ganja Smuggling
  • कार से 16 किलो गांजा मिला
  • बाइक की सीट में छिपाकर ले जा रहा था गांजा Ganja Smuggling
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने के बाद अलग अलग स्थानों पर घेराबंदी और वाहन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गांजे के साथ इस्तेमाल किए जा रहे वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling

यह भी पढ़ें : Gyaneshwari Yadav Silver Medal  :  राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, संघर्ष की कहानी ने दिल जीता

दो मामलों में 21.528 किलो गांजा बरामद Ganja Smuggling

गरियाबंद पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कुल 21.528 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 76 हजार 400 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा, शराब और जुए के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना छुरा, थाना गरियाबंद और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार से 16 किलो गांजा मिला

25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर छुरा थाना पुलिस ने कोसमी नवापारा से दुल्ला की ओर जा रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 16 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में पुलिस ने धमेंद्र मारकंडे 33 वर्ष, टीकम आडिल 26 वर्ष और मनीष कुमार साहू 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 13 लाख 11 हजार 700 रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें : Temple Theft : देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण गायब होने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने 24 घंटे में ऐसे सुलझाया पूरा मामला

बाइक की सीट में छिपाकर ले जा रहा था गांजा Ganja Smuggling

दूसरे मामले में थाना गरियाबंद पुलिस ने ग्राम बास्का फॉरेस्ट नाका के पास वाहन जांच के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक की सीट के अंदर छिपाकर रखा गया 5.528 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान महेन्द्र आहिरवार 33 वर्ष निवासी मसूदपुर जिला विदिशा मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 3 लाख 36 हजार 300 रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें : Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Ganja Smuggling) में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं : MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत

Big Breaking : रायगढ़ में बंद घर से उठी बदबू, चार लाश बरामद, हत्या की गुत्थी गहराई
बड़ी मुश्किल से 10वीं शादी हुई, मगर ये भी बदच…..पति ने पत्थर से कुचल मार डाला
CAF जवान को आजीवन कारावास, हेड कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या की थी, छुट्टी नहीं मिलने से था नाराज
Cancer Research Prevention Focus : एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर के शोध, रोकथाम और इलाज में साबित होगी उपयोगी
Bilaspur Liquor Black Market Murder : 120 की शराब 250 में बेचने पर मचा बवाल, लाठी से पीटकर युवक की हत्या – नाबालिग समेत कई आरोपी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?