CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक का शव (Bilaspur Hotel Death) फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या  का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवक के मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Contents
  • होटल के कमरे में मिला शव
  • दरवाजा तोड़ने पर सामने आया मामला
  • मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
  • गैलरी खाली मिलने से बढ़े सवाल
  • हर पहलू से जांच जारी Bilaspur Hotel Death

यह भी पढ़ें : Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

होटल के कमरे में मिला शव

पुलिस के अनुसार, सरकंडा निवासी शिव शंकर शर्मा शनिवार को जगमल चौक स्थित एक होटल में ठहरा था। उसे कमरा नंबर 205 आवंटित किया गया था। रात में उसने कमरे में ही भोजन मंगवाया था। रविवार सुबह होटल कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

दरवाजा तोड़ने पर सामने आया मामला

पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक का शव पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें : Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

कमरे की तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल फोन खोलने पर स्क्रीन पर युवक की तस्वीर के साथ एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उसने लिखा कि वह अपनी इच्छा से जान दे रहा है और इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराया जाए। साथ ही पुलिस से उसके परिजनों को परेशान नहीं करने का अनुरोध भी किया गया है।

खबरें और भी : CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR

गैलरी खाली मिलने से बढ़े सवाल

जांच के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल की गैलरी पूरी तरह खाली मिली, जिससे मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, फांसी लगाने में इस्तेमाल की गई चुनरी को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चुनरी युवक अपने साथ लाया था, किसी से मंगाई थी या घटना से पहले कमरे में कोई अन्य व्यक्ति कमरे में आया था।

इसे भी पढ़ें : Bilaspur Group Clash : दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल

हर पहलू से जांच जारी Bilaspur Hotel Death

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन प्रेम प्रसंग समेत अन्य सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और भी है खबरें : पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

फिर निर्भया जैसी दरिंदगी : नाबालिग से बस में गैंगरेप, पीड़िता की बिगड़ गई मानसिक स्थिति, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 6 गिरफ्तार
CG Job Fraud: मंत्रालय में नौकरी का सपना दिखाकर 12 लोगों से 70 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार
CG News 🛑 5 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दे ठग लिए थे 3 लाख 🛑 दो साल से फरार कंपनी डॉयरेक्टर पुलिस गिरफ्त में
Fake Billing Scam : 76 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा
OTP Fraud Banking : बैंककर्मी ने खाताधारकों के नाम पर  ठगे 1.06 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?