CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Korba Crocodile Rescue
Korba Crocodile Rescue

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सूरजपुर जिले के ग्राम केशवपुर में तालाब में मगरमच्छ (AI Crocodile Photo)  दिखाई देने की झूठी सूचना फैलाने वाले युवक के खिलाफ वन विभाग ने वैधानिक कार्रवाई की है। युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से तैयार की गई मगरमच्छ की भ्रामक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिससे ग्रामीणों में भय और भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई थी।

Contents
  • तालाब में मगरमच्छ दिखने की सूचना निकली फर्जी AI Crocodile Photo
  • अफवाहों से बचने की अपील 

मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की वैधानिक कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान

तालाब में मगरमच्छ दिखने की सूचना निकली फर्जी AI Crocodile Photo

ग्राम केशवपुर के यादवपारा स्थित तालाब में मगरमच्छ (AI Crocodile Photo)  दिखाई देने की सूचना 23 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत और ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई थी। मगरमच्छ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति में शामिल है, इसलिए वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा।

यह भी पढ़ें : Dharmendra Pradhan NEET UG : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नरेंद्र मोदी को भेजी चिट्ठी, लिखा…

वन विभाग की टीम ने तालाब का निरीक्षण किया और रेस्क्यू दल को भी सक्रिय किया। जांच के दौरान सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल की गई तस्वीर वास्तविक नहीं थी, बल्कि एआई तकनीक की मदद से तैयार की गई भ्रामक फोटो थी।

यह भी पढ़ें : Raigarh Job Fair 2026 : 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं युवाओं को मौका

मोबाइल से एआई फोटो बनाकर की थी वायरल

जांच और पूछताछ में ग्राम केशवपुर निवासी ब्रजलाल यादव, पिता रूपनारायण यादव ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से तालाब की वास्तविक फोटो में एआई तकनीक के माध्यम से मगरमच्छ का चित्र जोड़कर फर्जी तस्वीर तैयार की थी और उसे विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में साझा किया था।

इस भ्रामक सूचना के कारण ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल बन गया। वहीं वन विभाग को रेस्क्यू टीम और सरकारी संसाधनों के साथ अनावश्यक रूप से जांच एवं खोजबीन करनी पड़ी।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले में वन विभाग ने संबंधित युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस थाना रामानुजनगर में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक जांच जारी है।

अफवाहों से बचने की अपील 

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या अन्य डिजिटल माध्यमों से तैयार फर्जी फोटो, वीडियो और असत्य सूचनाओं का निर्माण या प्रसार न करें। ऐसी भ्रामक जानकारी से लोगों में अनावश्यक भय फैलता है और शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग होता है।

विभाग ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में वास्तव में कोई वन्यजीव दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी वन कार्यालय या अधिकारियों को दें। किसी भी अपुष्ट फोटो या जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

Ayodhya Ram Mandir donation theft : केस में बड़ा खुलासा, आरोपी ने 15 लाख से अधिक का किया लेन-देन
Mandir Hasaud Murder Case : मंदिर हसौद हत्याकांड में पार्षद समेत चार गिरफ्तार, महानदी किनारे मिला था युवक का शव
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी
Bribery Case : रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी को अदालत से सजा, तीन साल जेल का आदेश
Sukma ACB Raid : सुकमा में ACB का बड़ा ट्रैप, शिक्षकों के एरियर्स के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?