CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई

Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। रायगढ़ जिले में हाथियों के एक झुंड को भगाने की कोशिश का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग (Elephant Video) अलर्ट हो गया है। वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण शोर मचाते हुए हाथियों के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हाथियों की ओर पत्थर फेंकते और पटाखे जलाकर उन्हें भगाने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

Contents
  • सुबह खेत में पहुंचे थे दो हाथी Elephant Video
  • वीडियो में दिखी खतरनाक हरकत
  • वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई
  • जिले में 162 हाथियों की मौजूदगी

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। साथ ही वीडियो के आधार पर हाथियों को परेशान करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सुबह खेत में पहुंचे थे दो हाथी Elephant Video

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच दो हाथी छाल रेंज से निकलकर घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के छर्राटांगर इलाके में पहुंच गए। इस दौरान दोनों हाथी गांव के खेतों में चले गए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हाथियों को खेतों से भगाने का प्रयास शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखी खतरनाक हरकत

घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग हाथियों की तरफ पत्थर फेंकते और उनके नजदीक पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकत हाथियों को और ज्यादा आक्रामक बना सकती है, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच (Elephant Video) गई थी। वीडियो में कुछ लोग हाथियों को दौड़ाते और परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान की जाएगी और वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 162 हाथियों की मौजूदगी

वन विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में वर्तमान में कुल 162 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें धर्मजयगढ़ वन मंडल में 132 और रायगढ़ वन मंडल में 30 हाथी शामिल हैं। इन हाथियों में 44 नर, 87 मादा और 31 शावक हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उन्हें उकसाने या भगाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा
75 ट्रेनी RAS बने सहायक कलेक्टर, मिली पहली पोस्टिंग
Black Money Raid : 11 राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर छापा, नकदी गिनने को मशीन मंगानी पड़ी
Raigarh Elephant Terror : रायगढ़ में हाथियों का कहर, 21 किसानों की धान की फसल रौंदी, बस्ती में घुसकर मकान भी तोड़ा
Principal Tribal Vacancy : अब प्राचार्य ट्राइबल के रिक्त पदों की तैयारी शुरू, 5 तक मांगी गई जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?