CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RRB Exam Cheating : शातिर नकलची गिरफ्तार, अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया था मोबाइल

RRB Exam Cheating : शातिर नकलची गिरफ्तार, अंडरगारमेंट में छिपाकर लाया था मोबाइल

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
RRB Exam Cheating
RRB Exam Cheating

सीजी भास्कर, 16 जुलाई। रायपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग कर नकल करने के आरोप में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन छिपाकर ले गया था और परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था। मामले में थाना डीडी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। (RRB Exam Cheating)

Contents
  • अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध : RRB Exam Cheating
  • लोक परीक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

यह भी पढ़ें : फर्जी नियुक्ति घोटाला: 5 विभागों में नकली जॉइनिंग लेटर जारी, सचिव-उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग

RRB Exam Cheating
RRB Exam Cheating : शातिर नकलची गिरफ्तार

अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध : RRB Exam Cheating

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2025: परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा पेपर, शिकायत दर्ज

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को आईडीजेड सरोना (iON Digital Zone iDZ Sarona) स्थित परीक्षा केंद्र में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की दूसरी पाली आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उस पर विशेष निगरानी रखी गई।

सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में छिपाकर लाए गए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था तथा कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों के फोटो ले रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डबल अंडरगारमेंट पहनकर उसके भीतर मोबाइल फोन छिपाया था और उसी तरीके से परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।

पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन की जांच में परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों की तस्वीरें मिलीं, जिनका मिलान परीक्षा में प्रदर्शित प्रश्नों से किया गया। जांच में तस्वीरें परीक्षा के वास्तविक प्रश्नों से मेल खाती पाई गईं।

लोक परीक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

यह भी पढ़ें : Dog Photo On Admit Card : एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की फोटो, परीक्षा से पहले परेशान हुआ उम्मीदवार

मामले (RRB Exam Cheating) की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर थाना डीडी नगर में प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 318(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र में नागपुर के रहने वाले आरोपी अफताब (28 वर्ष) पिता गुलाम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन, आधार कार्ड और संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र जब्त किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ख़बरें और भी हैं : RRB Technician : रेलवे में बंपर भर्ती से युवाओं में उत्साह, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन की तारीख भी तय

 

Hareli Tihar 2026 : हरेली तिहार पर CM हाउस में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
स्कूल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिरी, दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, मामला राजकीय विद्यालय का
कन्या भोज में निकली मासूम की कार डिक्की में मिली लाश, दुर्ग में आक्रोश, देर रात कार मालिक के घर लगाई आग, जम कर बवाल
Sub Engineer Recruitment Controversy: 67 इंजीनियरों को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, राज्य सरकार से मांगा जवाब
CM Program Clash: बिलासपुर के रहंगी में सीएम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों में नोकझोंक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?