CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
02/03/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ में बोर्ड और होम एग्जाम का दौर जारी है, ठीक इसी बीच जशपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के सेवानिवृत्त हो जाने से स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल (Jashpur Incharge DEO Order) खड़े हो गए हैं। परीक्षा जैसे संवेदनशील समय में पूर्णकालिक DEO की नियुक्ति न होना प्रशासनिक तैयारी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

Contents
  • कलेक्टर ने जारी किया तत्काल आदेश
  • सिस्टम पर उठे सवाल
  • किन-किन को भेजी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर 28 फरवरी 2026 को सेवा निवृत्त हो गए। जबकि बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और आगे मूल्यांकन व परिणाम जारी करने जैसी अहम प्रक्रियाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था न करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

कलेक्टर ने जारी किया तत्काल आदेश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जशपुर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी DEO की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जशपुर को अगामी आदेश तक जिला शिक्षा अधिकारी का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के 21 फरवरी 2026 के पत्र के संदर्भ में जारी (Jashpur Incharge DEO Order) किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिससे परीक्षा संचालन और अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान न आए।

सिस्टम पर उठे सवाल

शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की जानकारी पहले से उपलब्ध रहती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि परीक्षा जैसे अहम समय में नियमित DEO की नियुक्ति क्यों नहीं की गई।

बोर्ड परीक्षा के बाद स्थानीय स्तर पर आंतरिक परीक्षाएं, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह पूरा तंत्र DEO की निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित होता है। ऐसे में पद रिक्त रहना व्यवस्था पर असर डाल सकता था।

किन-किन को भेजी गई सूचना

जारी आदेश की प्रति सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, आयुक्त सरगुजा संभाग, जिला पंचायत सीईओ जशपुर, जिला कोषालय अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों और जिले के सभी प्राचार्यों को प्रेषित की गई है।

फिलहाल प्रभारी DEO की नियुक्ति से परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने का प्रयास (Jashpur Incharge DEO Order) किया गया है, लेकिन शिक्षा विभाग की पूर्व तैयारी और समन्वय क्षमता पर उठे सवालों का जवाब प्रशासन को देना होगा।

Child Sexual Assault Case Raipur : 9 वर्षीय बच्ची के मामले ने बाल आयोग को हाई अलर्ट पर डाल दिया ….
Interstate Cannabis Smuggling Gang Bust : अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 3.88 क्विंव. गांजा व कंटेनर की बनाई जब्ती
CG News : Girlफ्रेंड से मिलने पहुंचे Boyफ्रेंड को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा 🛑 वीडियो वायरल, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
नक्सलियों ने 2 लोगों को किडनैप कर मार डाला:इनमें एक सरेंडर नक्सली भी, कहा-पुलिस के मुखबिर थे; बीजापुर में 7 दिन में 5 हत्याएं
CG Transfer List : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, डिप्टी कलेक्टरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?