CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SECL कर्मचारी की बेटी ने की आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, कोरबा में दो साल से रह रही थी मायके…

SECL कर्मचारी की बेटी ने की आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, कोरबा में दो साल से रह रही थी मायके…

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मार्च |

कोरबा जिले में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोशनी साहू (29) गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। मंगलवार को उसका शव बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटकता मिला है। दीपका थाना क्षेत्र की घटना है। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है।

रोशनी की शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। विवाह के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी। घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटकता मिला।

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। पारिवारिक बैठकों में कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। रोशनी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उसके दो भाई हैं। घटना से परिवार टूट गया है।

जांच में जुटी पुलिस

दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक नेता के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को एनसीएच अस्पताल गेवरा की मर्चुरी में भेज दिया है। इस घटना से पूरी गेवरा कॉलोनी में शोक का माहौल है।

“सबके बॉस तो हम हैं” मानसिकता पर राजनाथ सिंह का पलटवार, बोले – भारत को कोई नहीं रोक सकता बड़ी ताकत बनने से
Lok Sabha Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को चाय पर बुलाया, रक्षा मंत्री के बगल पर बैठी प्रियंका गांधी वाड्रा
Highway Fatal Crash: एनएच-53 पर आरंग के पास भीषण टक्कर, पोल से भिड़ी कार; 3 युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर
होम बायर्स से ठगी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर की 94.82 करोड़ की संपत्ति जब्त
CRPF जवान ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश, 22 दिन में आधा दर्जन जवान कर चुके Suicide
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

Authorized Portal
छत्तीसगढ़

Authorized Portal : छत्तीसगढ़ में अब केवल अधिकृत पोर्टल से ही भरें आरटीओ ई-चालान

05/09/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसम

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी: तापमान में होगी 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी….

24/03/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

CG Big Breaking : महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई के हवाले, छत्तीसगढ़ में दर्ज सभी 70 मामले अब CBI को ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू

26/08/2024
Durg Range Police
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Durg Range Police : दुर्ग रेंज में रेलवे सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक सम्पन्न, मानव तस्करी–नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

18/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?