CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 🟢 छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में मिलेगी नौकरी 🔵 484 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी 🟡 मात्र 6 दिन के भीतर ऐसे करना होगा आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 🟢 छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में मिलेगी नौकरी 🔵 484 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी 🟡 मात्र 6 दिन के भीतर ऐसे करना होगा आवेदन

By Newsdesk Admin
17/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। बैंक में नौकरी का स्वप्न संजोए तैयारियों में जुटे दसवीं पास युवाओं के लिए गोल्डन चांस आया है क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारियों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए एक बार फिर रजिस्ट्रेशन 21 जून से प्रारम्भ हो जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार आनलाइन आवेदन जमा करने और आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क के भुगतान की आखिरी तिथि 27 जून 2024 है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें नए सिरे से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को भरे हुए फॅार्म में संशोधन करने का मौका दिया जाएगा।

आइए आपको इस भर्ती के लिए राज्यवार पदों का विवरण देते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सर्वाधिक महाराष्ट्र में 118 पद, यूपी में 78, गुजरात में 76, बिहार में भी 76, मध्यप्रदेश में 24, छत्तीसगढ़ में 14, दिल्ली में 21,  राजस्थान में 55, ओडिशा में 2 और झारखंड में 20 पद हैं।इन रिक्त पदों के लिए योग्यता 10वीं पास है तथा उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।गौरतलब हो कि इस पद पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा का टेस्ट से होगा। प्रत्येक उम्मीदवार को आनलाइन परीक्षा में न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करने की जरूरत होगी और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के लिए न्यूनतम कुल अंक भी प्राप्त करना होगा। आनलाइन परीक्षा के लिए आबंटित कुल अंक 70 हैं और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए 30 हैं। ऑनलाइन लिखित परीक्षा आईबीपीएस की ओर से ली जाएगी जो कि 90 मिनट की होगी। इसमें इंग्लिश से 10, जनरल अवेयरनेस से 20, एलिमेंट्री अरिथमेटिक के 20, साइकोमेट्रिक टेस्ट (रीजनिंग) के 20 यानि कुल 70 मार्क्स के प्रश्न आएंगे। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों का क्षेत्रीय भाषा (जिस राज्य के लिए वे आवेदन करेंगे) का टेस्ट होगा जो कि 30 नंबर का होगा।विदित हो कि बैंक की ओर से एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के तैयारी कराने को लेकर कोचिंग भी करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस 850 रुपयेएससी, एसटी , दिव्यांग के लिए 175 रुपये है।आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं। यहां करियर लिंक पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सफाई कर्मचारी पद भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब विस्तृत अधिसूचना देखें औरआवेदन करने का लिंक विस्तृत अधिसूचना में मौजूद हैं। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें। अब लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें तथा आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भाई का तिलक
Indigo Flight Disruption: ‘आज 1000+ फ्लाइट्स कैंसिल’, Indigo संकट पर CEO का पहला बयान — कब तक ठीक होंगे हालात?
Durg Sector Kho-Kho Tournament: दुर्ग सेक्टर से स्टेट टीम तैयार, कॉलेज खिलाड़ियों ने भिलाई में दिखाया जज़्बा
वाराणसी में युवक की गुंडई, मामूली बात पर महिला पर तान दी राइफल
CISF की पहली महिला कमांडो यूनिट हुई तैयार, हाई-लेवल ट्रेनिंग के बाद होगी तैनाती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Lease in Chhattisgarh : MLA रिकेश की पहल, शहरी पट्टा वितरण का रास्ता साफ, हजारों परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक

Land Lease in Chhattisgarh : वैशाली नगर विधायक…

Medical Colleges
Medical Colleges : छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को मिली नई रफ्तार, पांच नए कॉलेजों के लिए एनएमसी की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल…

Bhilai AI Engineer Death
Bhilai AI Engineer Death : गुरुग्राम में संदिग्ध मौत, युवती की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Bhilai AI Engineer Death

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : अगले पांच दिन मौसम को लेकर बढ़ी चिंता, कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

सीजी भास्कर, 13 जुलाई। रायपुर समेत प्रदेश के…

Chhattisgarh Monsoon Session 2026
Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : आज से अविश्वास प्रस्ताव और नकटी मुद्दे पर गरमाएगी सियासत

Chhattisgarh Monsoon Session 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?