CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gau Samman Diwas : गरियाबंद में कल मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, भजन कीर्तन यात्रा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

Gau Samman Diwas : गरियाबंद में कल मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, भजन कीर्तन यात्रा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Gau Samman Diwas
Gau Samman Diwas

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। जिले में रविवार को गौ सेवा और संरक्षण को लेकर विशेष माहौल देखने (Gau Samman Diwas) को मिलेगा। सुबह से ही विभिन्न तहसीलों से गौभक्तों के जिला मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। भजन कीर्तन के साथ निकाली जाने वाली यात्रा और राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ज्ञापन भेजने की तैयारी को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है। आयोजन को शांतिपूर्ण और सामाजिक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया है।

Contents
    • यह भी पढ़े : AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
  • गायत्री मंदिर से निकलेगी भजन कीर्तन यात्रा Gau Samman Diwas
  • देशभर के 780 जिलों में चलेगा अभियान
  • पहले भी चल चुका है अभियान Gau Samman Diwas
    • यह भी पढ़े : Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान
  • ये हैं अभियान की प्रमुख मांगें
  • भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर दिया जोर
    • यह भी पढ़े : Dharmendra Pradhan NEET UG : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नरेंद्र मोदी को भेजी चिट्ठी, लिखा…
  • सातों तहसीलों से पहुंचेंगे गौभक्त

यह अभियान केवल गरियाबंद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के सैकड़ों जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य गौ माता के सम्मान और संरक्षण से जुड़ी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अभियान का किसी राजनीतिक दल या संगठन से कोई संबंध नहीं है।

Gau Samman Diwas
Gau Samman Diwas

यह भी पढ़े : AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

गायत्री मंदिर से निकलेगी भजन कीर्तन यात्रा Gau Samman Diwas

आयोजकों के अनुसार 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे गायत्री मंदिर से शांतिपूर्ण भजन कीर्तन यात्रा शुरू होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर परिसर पहुंचेगी, जहां जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

देशभर के 780 जिलों में चलेगा अभियान

आयोजकों का दावा है कि यह अभियान देश के 36 प्रांतों के 780 जिला मुख्यालयों में एक साथ चलाया जाएगा। साधु संतों और गौभक्तों के नेतृत्व में जिला कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण से जुड़ी मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएंगी।

पहले भी चल चुका है अभियान Gau Samman Diwas

यह गौ सम्मान आवाहन अभियान का दूसरा चरण बताया गया है। इससे पहले 27 अप्रैल को देशभर की पांच हजार से अधिक तहसीलों में तहसीलदारों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम आवेदन सौंपे गए थे। अब जिला स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान

ये हैं अभियान की प्रमुख मांगें

जिला प्रचारक आशुतोष सिंह के अनुसार अभियान में पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता अथवा अन्य राष्ट्रीय सम्मानजनक दर्जा देने, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना जैसी मांगें प्रमुख रूप से रखी (Gau Samman Diwas) गई हैं।

भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर दिया जोर

जिला प्रचारक मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान माना गया है। उन्होंने कहा कि गौ आधारित कृषि, जैविक खेती, दूध, दही, घी और पारंपरिक जीवनशैली में गाय का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके अनुसार गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान को समाज और संस्कृति के लिए आवश्यक माना जाता है।

यह भी पढ़े : Dharmendra Pradhan NEET UG : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नरेंद्र मोदी को भेजी चिट्ठी, लिखा…

सातों तहसीलों से पहुंचेंगे गौभक्त

आयोजकों के मुताबिक गरियाबंद जिले की सभी सातों तहसीलों में प्रचार अभियान चलाया गया है। गांव गांव संपर्क कर लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया गया है। रविवार को सैकड़ों गौभक्त जिला मुख्यालय पहुंचकर भजन कीर्तन यात्रा में शामिल होंगे और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपेंगे।

खबरें और भी हैं :  Liquor Scam : चर्चित शराब घोटाले में चार आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए सुनाया अहम आदेश

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत

Chhattisgarh Women Commission : पांच साल का साथ, फिर नया रिश्ता! कोरबा में पति पर चौथी शादी की तैयारी का आरोप, महिला आयोग पहुंची पत्नी
Chhattisgarh Investment Drive : निवेश में लापरवाही पर कलेक्टरों की सीआर बिगड़ेगी, सरकार ने जारी किया कड़ा फरमान
Forest Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने अचानक बिगड़ा माहौल, ग्रामीणों ने घेरकर किया विरोध
Snake Bite Case: सांप ने कई बार डसा, फिर भी इलाज छोड़ अस्पताल से भागा युवक
Bank trust damaged : डिप्टी मैनेजर ने ग्राहकों के साथ की करोड़ों की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?