CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़: नवा रायपुर में कार पोल से टकराकर जल गई, इंजन 30 फीट दूर जा गिरा; गरियाबंद में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, कुल 6 की जान गई

छत्तीसगढ़: नवा रायपुर में कार पोल से टकराकर जल गई, इंजन 30 फीट दूर जा गिरा; गरियाबंद में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, कुल 6 की जान गई

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई |

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग हादसों 6 लोगों की मौत हो गई। गरियाबंद में शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को टक्कर मारी, इसमें तीनों की मौत हो गई।

वहीं नवा रायपुर के सेक्टर 17 में एक भीषण कार एक्सीडेंट हुआ हैं। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद कार का इंजन करीब 30 फीट दूर जा गिरा।

इसके अलावा रायपुर बिलासपुर हाईवे में भी रोड क्रॉस करने के दौरान एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

गरियाबंद हादसा- बैंक गए थे तीनों दोस्त

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त ओडिशा के सेंधमुड़ा के उरमाल स्थित यूनियन बैंक गए थे। वहां से काम होने के बाद वापस अपने गांव मूंगिया लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सड़क पर खून ही खून बिखरा मिला है।

मौके पर तड़पते रहे घायल, मदद के इंतजार में गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक और कार की टक्कर दूर तक सुनाई दी। हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों की सांसें चल रही थीं। तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में 40 मिनट का समय लग गया। एम्बुलेंस से तीनों को देवभोग अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

कार ड्राइवर हादसे के बाद मौके से भागा

हादसे के बाद कार चालक घायलों को तड़पता छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने वाहन की नंबर प्लेट (CG23N6737) के आधार पर आरोपी की पहचान की। उसे हिरासत में ले लिया गया। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

स्थानीय सुविधाओं की कमी बनी मौत की वजह

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल के सबसे नजदीकी अस्पताल अमलीपदर में एम्बुलेंस सेवा ही उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में देवभोग से 17 किलोमीटर दूर से एम्बुलेंस बुलाई गई, जिसे आने में देर हुई और तीनों घायल दम तोड़ बैठे।

17 महीने में सड़क हादसे में 30 मौतें, 54 घायल

पिछले 17 महीने में देवभोग पुलिस ने सड़क दुर्घटना के 48 मामले दर्ज किए, जिसमें 30 की मौत हुई है और 54 घायल हुए हैं। इन हादसो में 30 हादसे नेशनल हाइवे 130 सी पर बड़बाहली से झराबहाल के बीच 12 किमी की दूरी में हुई है।

वहीं पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 2024 में 34 हादसे हुए, जिसमें 24 ने जान गवाई है, जबकि 2025 में अब तक 25 हादसे हो चुके हैं, जिसमें 6 की मौत हुई है। गंभीर घायलों की जाने भी गई है, जिससे मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। वहीं 10 से ज्यादा हादसों में कई घायल हुए, जिसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

कार से 1.22 करोड़ का गांजा बरामद, 245 किलो खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार
BSP Expansion : भिलाई स्टील प्लांट के विस्तार पर बड़ा कदम, सेल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय से मांगा सहयोग
Cough Syrup Ban : दो वर्ष से कम बच्चों को खांसी की सिरप देना सख्त मना, छत्तीसगढ़ में जिलों को जारी हुए निर्देश
Chhattisgarh New Government Colleges : चार नए शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी, 132 पद पर होगी भर्ती, मिली स्वीकृति
संगम स्नान कर रायपुर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, 6 गंभीर भेजे गए जिला अस्पताल, बोलेरो ट्रक भिड़ंत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

Bilaspur Statue Controversy
Bilaspur Statue Controversy : बिलासपुर में महापुरुषों की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, CCTV में महिला की हरकतें कैद; केस दर्ज

Bilaspur Statue Controversy : पुलिस के मुताबिक, महिला के…

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं…

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?