CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड

Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share
Raipur Bank Fraud
Raipur Bank Fraud

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : राजधानी के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा में साइबर ठगों ने फर्जी लेटरपैड और मोबाइल काल के जरिये 17 लाख 52 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार (निवासी गिरिडीह, झारखंड) को आठ अगस्त को पूर्व शाखा प्रबंधक कार्तिक राउत के नाम से काल आया। काल करने वाले ने बताया कि कृष्णा बिल्डर्स के डायरेक्टर सुनील तापड़िया पुराने व भरोसेमंद ग्राहक हैं और उनका फोन आने पर मदद करने को कहा।

11 अगस्त को आशुतोष को सुनील तापड़िया के नाम से काल आया। कालर ने खुद को रजिस्ट्री आफिस में व्यस्त बताया और वाट्सएप पर कृष्णा बिल्डर्स के फर्जी लेटरपैड पर एनईएफटी डिटेल भेज दी। इसमें राजस्थान निवासी सरफराज अंसारी के खाते में 17.52 लाख रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध था।

बिना पुष्टि ट्रांसफर, फिर खुला राज

लेटरपैड देखकर आशुतोष ने बिना सत्यापन किए राशि ट्रांसफर कर दी। करीब 15 मिनट बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आया, जिन्होंने पैसे ट्रांसफर की जानकारी से इन्कार कर दिया। वे तत्काल बैंक पहुंचे और बताया कि लेटरपैड और मोबाइल नंबर फर्जी हैं।

14 लाख रुपये होल्ड, तीन लाख निकाल ले गए ठग

घटना का पता चलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रयासों से 14 लाख रुपये खाते में होल्ड कराए गए, जबकि तीन लाख रुपये आरोपित पहले ही निकाल चुके थे।

पुराने मैनेजर को भी झांसे में लिया

जांच में पता चला कि आरोपितों ने इंटरनेट से पूर्व शाखा प्रबंधक कार्तिक राउत का नंबर निकाला और उन्हें भी झांसे में लिया। कार्तिक ने अनजाने में नए मैनेजर को सुनील तापड़िया के बारे में जानकारी दे दी, जिसका फायदा आरोपितों ने उठाया। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपितों की लोकेशन और पहचान में जुटी है।

Mobile Tower Drama Sarguja 2026: शादी की जिद में 40 फीट टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे बाद उतरा तो गिरफ्तारी
Bribery Case Investigation : 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच
Bilaspur Drug Smuggling : बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
Baramati incident : बारामती की घटना से चिंतित मुख्यमंत्री साय, अजित पवार के लिए जताई संवेदना
सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स आ रहे हैं रायपुर, छत्तीसगढ़ के मैदान में होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?