सीजी भास्कर, 29 सितम्बर। CGPSC भर्ती मामले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाए जाने के दौरान कथित VIP ट्रीटमेंट मिलने का मामला सामने आया है। (CGPSC Case Video)
यह भी पढ़ें : Raipur Mekahara Hospital Fire : मेकाहारा के कैजुअल्टी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी
सोनवानी के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद : CGPSC Case Video
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सोनवानी अस्पताल परिसर में परिजनों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे बिना हथकड़ी दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।
वीडियो सामने आने के बाद न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी को अस्पताल ले जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और जेल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें : Youth jailed for illegal liquor case dies : परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाए आरोप

कैदी को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया पर चर्चा
जानकारी के मुताबिक, सोनवानी को स्वास्थ्य संबंधी जांच या इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया था। किसी कैदी को अस्पताल ले जाते समय हथकड़ी लगाई जाएगी या नहीं, यह सुरक्षा परिस्थितियों और संबंधित नियमों के आधार पर तय किया जाता है। इस मामले (CGPSC Case Video) में अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि सोनवानी को किस प्रक्रिया के तहत अस्पताल लाया गया था।
यह भी पढ़ें : Re-NEET Exam CG Updates : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद कैदी छात्र भी पुलिस कस्टडी में देगा री-NEET परीक्षा
अस्पताल और जेल प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया
वहीं, ED ने 23 सितंबर को रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में टामन सिंह सोनवानी, पूर्व OSD चेतन बोरघरिया और अन्य के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। इसके साथ करीब 3,700 पेज के दस्तावेज और 99 पेज की समरी पेश की गई है।
फिलहाल वायरल वीडियो (CGPSC Case Video) में दिख रहे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल और जेल प्रशासन के आधिकारिक जवाब का इंतजार है।
ख़बरें और भी हैं :Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद


