CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahila Samman Saving Schame : सुकन्‍या समृद्धि और महिला सम्‍मान सेविंग स्‍कीम… दोनों में तगड़ा ब्‍याज, जानें कौन ज्‍यादा बेहतर

Mahila Samman Saving Schame : सुकन्‍या समृद्धि और महिला सम्‍मान सेविंग स्‍कीम… दोनों में तगड़ा ब्‍याज, जानें कौन ज्‍यादा बेहतर

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share
Mahila Samman Saving Schame
Mahila Samman Saving Schame

सीजी भास्कर, 29 मार्च : सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं (Mahila Samman Saving Schame) चलाती है, जो उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करती हैं। इनमें से कुछ योजनाएं पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित हैं, जैसे सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट। इन योजनाओं के तहत सरकार योग्य आवेदकों को आकर्षक ब्याज देती है। यदि आप इनमें से किसी योजना में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सी योजना सबसे उपयुक्त हो सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना को जनवरी 2015 में शुरू किया गया था और यह अभी भी जारी है। वहीं, महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट को अप्रैल 2023 में दो साल के लिए लॉन्च किया गया था, जो 31 मार्च, 2025 तक वैध है। इस योजना को आगे बढ़ाने के बारे में सरकार की ओर से कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत, माता-पिता अपनी 10 वर्ष तक की उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं। एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए खाते खोले जा सकते हैं, और एक बेटी के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। जुड़वां बेटियों के मामले में भी यह नियम लागू होता है।

इतना मिलता है ब्‍याज (Mahila Samman Saving Schame)

आप SSY अकाउंट केवल 250 रुपये के न्यूनतम निवेश से खोल सकते हैं। इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। वर्तमान में, इस स्कीम पर ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है। आवश्यकता पड़ने पर, अकाउंट को एक बैंक शाखा से दूसरी शाखा, एक बैंक से दूसरे बैंक, एक डाकघर से दूसरे डाकघर, बैंक से डाकघर, और डाकघर से बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।

नहीं लगता है टैक्‍स (Mahila Samman Saving Schame)

इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 15 वर्षों तक निवेश किया जा सकता है। खाता केवल तब बंद किया जा सकता है जब लड़की 21 वर्ष की हो जाए। हालांकि, बच्ची के 18 वर्ष की उम्र में कुछ राशि निकाली जा सकती है। आंशिक रूप से लगभग 50 प्रतिशत तक की राशि इस खाते से निकाली जा सकती है। SSY में जमा की गई राशि पर आयकर कानून के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स डिडक्शन का दावा किया जा सकता है।

महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Schame)

यह योजना देश के सभी 1.59 लाख पोस्ट ऑफिसों में उपलब्ध है। इसके तहत 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर निवेश किया जा सकता है। वर्तमान में, इस योजना का मैच्योरिटी पीरियड 2 साल है। इसमें महिलाएं निवेश कर सकती हैं, और नाबालिग लड़कियों के नाम पर उनके माता-पिता निवेश कर सकते हैं।

इस योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। यदि एक महिला के नाम पर एक से अधिक खाते हैं, तो सभी खातों का कुल निवेश 2 लाख रुपये तक सीमित रहेगा। नए खाते के लिए खोलने के बीच 3 महीने का अंतर होना चाहिए। इसमें आंशिक निकासी की सुविधा भी है; खाता खोलने की तारीख से एक साल बाद बैलेंस का 40 प्रतिशत निकाला जा सकता है। 6 महीने बाद, आप इस खाते को बंद कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए 2 प्रतिशत ब्याज कट जाएगा।

Surajpur Murder Case : दिल दहला देने वाली वारदात…विवाद में पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव
रायपुर शोरूम चोरी का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार….
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
Cyber Fraud : एप पर ट्रैकिंग करते बुजुर्ग से 78 हजार की ठगी
Raipur उप चुनाव रिजल्ट : रायपुर दक्षिण सीट नतीजे, सुनील सोनी 5000 वोट से आगे, तीसरे राउंड में भाजपा को 11240, कांग्रेस को 5909 वोट मिले, BJP को बड़ी बढ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?