सीजी भास्कर, 07 सितम्बर। बिलासपुर, जन्माष्टमी के दौरान डांस करते हुए चाकू लहराकर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। (Knife Reel Case)
यह भी पढ़ें : भिलाई जीई रोड पर चाकू लहरा लोगों में दहशत बना रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 12 इंच का धारदार चाकू जब्त
चाकू लहराकर रील बनाना पड़ा भारी : Knife Reel Case
वायरल वीडियो में दोनों युवक डांस करते हुए हाथों में धारदार चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ऐसा ऑडियो भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें पुलिस को चुनौती देने वाली बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों युवकों की पहचान शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सुनील पाल उर्फ बुट्टी और ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू, दोनों उम्र करीब 20 वर्ष, की पहचान की। पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें : Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी : Knife Reel Case
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
यानी सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील के लिए हथियारों का प्रदर्शन करना दोनों युवकों को महंगा पड़ गया और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ख़बरें और भी हैं :Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार



