CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Breaking : चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले हत्या के 8 आरोपी दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में, पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से मारकर की एक युवक की हत्या, घटना में 3 नाबालिग भी शामिल, धारदार चाकू और 3 मोटर सायकल जब्त

Durg Breaking : चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले हत्या के 8 आरोपी दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में, पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से मारकर की एक युवक की हत्या, घटना में 3 नाबालिग भी शामिल, धारदार चाकू और 3 मोटर सायकल जब्त

By Newsdesk Admin 21/08/2024
Share

सीजी न्यूज आनलाईन, 21 अगस्त। दुर्ग के शिक्षक नगर में विगत दिनों रात में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों पर प्राणघातक हमला कर फरार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा है। बीएनएस की धारा 109, 61(2), 3(5) के इस मामले में 18 अगस्त को थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि ललित जैन के घर की चौखट पास शिक्षक नगर दुर्ग में सत्तू मरकाम उर्फ सत्यवीर एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजिश के कारण हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से आकाश शर्मा के बाये हाथ, कुल्हा, पीठ, कमर एवं शरीर के अन्य स्थानों पर प्राण घातक हमला किया गया है।

सीएसपी चिराग जैन दुर्ग ने बताया कि घायल आकाश शर्मा को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। जिसे गंभीर चोट होने के कारण हाई सेन्ट्रर रेफर किया गया, शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई में उपचार के लिए पहुंचे आकाश को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के बाद तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक विजय यादव ने घटना स्थल पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुये एसपी जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक विजय यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया था। प्रकरण में आरोपीगणों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ एवं समक्ष कथन गवाहों से प्रकरण में धारा 103, 190, 191(2), 191(3) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया। प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सत्यवीर उर्फ सत्तू मरकाम पिता स्व. चंदन मरकाम (22 वर्ष) निवासी कसारीडीह देवारपारा दुर्ग, मयंक कटारे पिता बाबूराव कटारे (29 वर्ष) निवासी लुचकीपारा दुर्ग, मुकेश यादव उर्फ हुमन पिता भवानी यादव (19 वर्ष) निवासी गंजपारा बांधा तालाब दुर्ग, अभिषेक मरकाम पिता सेरू मरकाम (24 वर्ष) निवासी सिकाला भाठा दुर्ग, युवराज सोनवानी पिता स्व. शंकर सोनवानी (20 वर्ष) निवासी कसारीडीह दुर्ग सहित 3 विधि से संघर्षरत् बालक शामिल हैं।

You Might Also Like

Online Cricket Betting Raid: कोहका कॉलोनी के घर से चल रहा था सट्टा, पुलिस की दबिश में आरोपी धराया

Raipur Night Curfew Action: VIP रोड पर तय वक्त के बाद खुला क्लब, मैनेजर हिरासत में

Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद दूसरा बड़ा झटका

Naxal Affected Districts India : देश में अब सिर्फ 6 जिले नक्सल प्रभावित, बस्तर में निर्णायक अभियान की तैयारी तेज

Crime News Balrampur: जंगल में फांसी पर लटकाया शव, पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का नाटक, पति समेत दो गिरफ्तार

Newsdesk Admin 21/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Minor Gangrape: सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग से रेस्ट हाउस तक फैला अपराध का नेटवर्क, जांच में अहम सुराग

Durg Minor Gangrape की पड़ताल में सामने आया…

Balod Grave Desecration: मासूम की कब्र से छेड़छाड़ ने हिला दिया गांव, कंकाल से सिर गायब

Balod Grave Desecration : की सूचना मिलते ही…

India vs Pakistan T20 Win: 61 रन की ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ में सड़कों पर उतरा जश्न

India vs Pakistan T20 Win के साथ ही…

Online Cricket Betting Raid: कोहका कॉलोनी के घर से चल रहा था सट्टा, पुलिस की दबिश में आरोपी धराया

सीजी भास्कर 15 फरवरी Online Cricket Betting Raid…

Raipur Night Curfew Action: VIP रोड पर तय वक्त के बाद खुला क्लब, मैनेजर हिरासत में

Raipur Night Curfew Action के तहत शहर में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Online Cricket Betting Raid: कोहका कॉलोनी के घर से चल रहा था सट्टा, पुलिस की दबिश में आरोपी धराया

16/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Night Curfew Action: VIP रोड पर तय वक्त के बाद खुला क्लब, मैनेजर हिरासत में

16/02/2026
अपराधदेश-दुनिया

Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद दूसरा बड़ा झटका

16/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Naxal Affected Districts India : देश में अब सिर्फ 6 जिले नक्सल प्रभावित, बस्तर में निर्णायक अभियान की तैयारी तेज

16/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?