CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud : एप पर ट्रैकिंग करते बुजुर्ग से 78 हजार की ठगी

Cyber Fraud : एप पर ट्रैकिंग करते बुजुर्ग से 78 हजार की ठगी

By Newsdesk Admin
11/09/2025
Share
Cyber Fraud
Cyber Fraud

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। ऑनलाइन धोखाधड़ी(Cyber Fraud) के नए-नए तरीके सामने आते जा रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग (Online Scam) का शिकार हो गए। दरअसल, 69 वर्षीय वरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने स्पीड पोस्ट की स्थिति जानने के लिए एक एप डाउनलोड किया। लेकिन यह एप उनके लिए जाल साबित हुआ और देखते ही देखते 78 हजार रुपये उनके खाते से गायब हो गए।

पुलिस के अनुसार, वरुण कुमार श्रीवास्तव सेक्टर-7, सड़क 41, क्वार्टर नंबर-01, भिलाई के रहने वाले हैं। 4 सितंबर को उन्होंने अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड किया। इस एप के जरिए उन्होंने अपने स्पीड पोस्ट का (Live Tracking) नंबर – ईएम 362998633 आइएन – दर्ज किया। जानकारी मिली कि यह डाक हडपसर, पुणे में पेंडिंग है। इसके बाद उनके पास अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आए। कॉल करने वालों ने खुद को पोस्ट ऑफिस(Cyber Fraud) से जुड़ा अधिकारी बताया और विश्वास में लेकर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा।

जैसे ही वरुण कुमार ने उस लिंक को खोला, उनके आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से कुल 78,000 रुपये ट्रांसफर हो गए। पैसे गायब होने के बाद उन्हें समझ आया कि वे साइबर अपराधियों के जाल में फंस चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत भिलाई नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

भिलाई नगर पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लिया और धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामला (Cyber Fraud) का होने के कारण इसे विवेचना में लिया गया है। पुलिस आईटी विशेषज्ञों की मदद से ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही, पीड़ित को आवश्यक कानूनी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

लगातार बढ़ रही है ऑनलाइन ठगी

विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में डिजिटल(Cyber Fraud) सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। ठग अक्सर ऐसे एप या लिंक तैयार करते हैं जो बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं। लोग जब इन पर भरोसा कर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी डालते हैं, तो उनकी मेहनत की कमाई मिनटों में साफ हो जाती है। इस मामले में भी बुजुर्ग ने स्पीड पोस्ट की (Speed Post) जानकारी पाने के लिए एप डाउनलोड किया, लेकिन अनजाने में ठगों को अपने अकाउंट तक पहुंच दे बैठे।

जागरूकता ही बचाव

साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि इंटरनेट पर किसी भी एप को डाउनलोड(Cyber Fraud) करने से पहले उसके असली होने की जांच करनी चाहिए। केवल सरकारी या आधिकारिक वेबसाइट/प्लेस्टोर से ही एप डाउनलोड करना सुरक्षित होता है। किसी अनजान लिंक या कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी शेयर करने से बचना चाहिए। पुलिस ने भी अपील की है कि लोग ऐसी ठगी से सतर्क रहें। यदि कभी इस तरह की घटना होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। त्वरित शिकायत दर्ज कराने पर पैसों को रिकवर करने की संभावना बढ़ जाती है।

Micro Brewery Policy : छत्तीसगढ़ में माइक्रो ब्रुअरी को मिली मंजूरी, अब राज्य में मिलेगी ताजा क्राफ्ट बीयर
Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour : दौरे से पहले सियासी तकरार तेज, रमन सिंह और भूपेश बघेल आमने-सामने
Rajnandgaon solar plant controversy : भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच भाजपा में इस्तीफों की लहर
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप
RKVY Success Story Chhattisgarh : आधुनिक खेती का कमाल, ईश्वरी ने टमाटर बेचकर कमाए लाखों रुपये

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arshdeep Singh T20 Wickets Record
Arshdeep Singh T20 Wickets Record : अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर, T20 इंटरनेशनल में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

Arshdeep Singh T20 Wickets Record  : ऐसे में…

Sirpur UNESCO World Heritage : छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल

Sirpur UNESCO World Heritage : केंद्रीय संस्कृति एवं…

NSUI Protest
NSUI Protest : रायपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के 21 फीट के पुतले जलाए

प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन…

Fake Currency
Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दशहरा मेले के दौरान…

Police Memorial Day
Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए

रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?