CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land Fraud Case : 70 एकड़ सरकारी जमीन का फर्जी नामांतरण, पटवारी निलंबित

Land Fraud Case : 70 एकड़ सरकारी जमीन का फर्जी नामांतरण, पटवारी निलंबित

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
JEAM Portal Scam
JEAM Portal Scam

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। बलरामपुर जिले के बड़े झाड़ और छोटे झाड़ की शासकीय जंगल मद भूमि को फर्जी तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज कराने के गंभीर प्रकरण में पटवारी अजेंद्र टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है। यह पूरा मामला (Land Fraud Case) के रूप में सामने आया है, जिसने राजस्व विभाग में बड़ी हलचल मचा दी है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवेंद्र प्रधान ने हल्का नंबर एक कोदौरा के पटवारी टोप्पो के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया है।

ग्रामीणों ने इस प्रकरण की शिकायत बलरामपुर कलेक्टर से भी की थी। ग्रामीणों ने बताया कि धान खरीदी पंजीयन प्रक्रिया के दौरान जब उन्होंने ऑनलाइन खसरा-बी-वन निकाला, तो भूमि के वास्तविक स्वामियों के नाम की जगह वीरेंद्र गुप्ता और उसके स्वजनों के नाम दर्ज मिले। लगभग 70 एकड़ की सरकारी और निजी भूमि पर गलत तरीके से प्रविष्टि कराते हुए संबंधित व्यक्ति ने अपना तथा परिवार के सदस्यों का नाम अंकित करा लिया था, जिससे बड़ा राजस्व घोटाला सामने आया।

राजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने 5 दिसंबर 2025 को तहसीलदार के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि वीरेंद्र गुप्ता और उसके परिवार के लोगों ने छोटे व बड़े झाड़ के जंगल मद की भूमि पर फर्जी प्रविष्टि कर धान विक्रय का अनुचित लाभ उठाया। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी उल्लेख था कि संबंधित व्यक्ति ने न केवल शासकीय भूमि, बल्कि अन्य लोगों की जमीन पर भी अपना नाम दर्ज कराया है।

एसडीएम की प्रारंभिक जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। ग्रामीणों ने इस पूरे (Land Fraud Case) की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, ताकि राजस्व तंत्र में ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके।

इधर निलंबन के बाद हल्का नंबर एक कोदौरा और अतिरिक्त प्रभार हल्का नंबर दो भेंडरी का कार्य अस्थायी रूप से पटवारी हल्का नंबर नौ झिंगो में पदस्थ रजाउल हसन को आगामी आदेश तक सौंपा गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि आगे और भी अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू: SC/ST नेताओं के लीडरशिप प्रोग्राम में होंगे शामिल
Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’
Vishnu Deo Sai Film City : कैमरे, संस्कृति और क्रिएटिविटी का नया अध्याय, छत्तीसगढ़ को मिला फिल्मी पहचान का मंच
Bhilai Medical College Accident: निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, 9 मजदूर घायल
Chhattisgarh Cabinet Meeting 2026 : आज ट्रांसफर नीति और सीएम हेल्पलाइन पर हो सकता है बड़ा फैसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश

ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग और राजनांदगांव में…

Highway Accident
Highway Accident :  रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, चालक-हेल्पर समेत पांच की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क…

Raigarh Robbery
Raigarh Robbery :  रायगढ़ के केलो डैम लूटकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद

रायगढ़ के केलो डैम के पास युवक और…

Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों के लिए…

IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम
IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम

IPL 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?