CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Chandrahasi­ni Arogya Dham
Chandrahasi­ni Arogya Dham

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले के चंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल हुई है। चन्द्रहासिनी विद्यापीठ परिसर में मां चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम (Chandrahasi­ni Arogya Dham) का विधिवत भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय चिकित्सालय क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Contents
  • भूमिपूजन के साथ स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय
  • आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा अस्पताल
  • चंद्रपुर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा
  • शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ेगा विकास Chandrahasi­ni Arogya Dham
  • Chandrahasi­ni Arogya Dham श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

 

यह भी पढ़ें : Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर

 

भूमिपूजन के साथ स्वास्थ्य सेवा का नया अध्याय

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मां चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम (Chandrahasi­ni Arogya Dham) आने वाले समय में जनसेवा का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से चंद्रपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास द्वारा शिक्षा और सेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित सीबीएसई विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी नई पहल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

 

आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा अस्पताल

वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल शुरू होते ही इसे आयुष्मान भारत योजना (Chandrahasi­ni Arogya Dham) से जोड़ने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क और बेहतर उपचार का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के विकास और जरूरी सुविधाओं के लिए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

 

चंद्रपुर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चंद्रपुर मां चन्द्रहासिनी शक्तिपीठ के कारण छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक महत्व वाले क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की स्थापना लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि समाज और शासन के संयुक्त प्रयासों से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

 

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Drone Farming : धमतरी बना पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

 

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ेगा विकास Chandrahasi­ni Arogya Dham

वित्त मंत्री ने कहा कि मां चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम (Chandrahasi­ni Arogya Dham) केवल अस्पताल नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण का केंद्र बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य सरकार की यूपीएससी कोचिंग सहायता योजना की जानकारी देते हुए युवाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने चन्द्रहासिनी महोत्सव को व्यापक पहचान दिलाने के लिए भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

 

यह भी पढ़ें : Chandrahasi­ni Arogya Dham : चंद्रपुर में बनेगा आधुनिक अस्पताल, भूमिपूजन के साथ जनसेवा केंद्र की शुरुआत

 

Chandrahasi­ni Arogya Dham श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम में चन्द्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक रामकुमार यादव, ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, संयोगिता सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी

 

CG Placement Camp : बेरोजगारों के पास रोजगार का मौका, 180 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स
A dispute at a wedding ceremony turned fatal : चाकूबाजी में युवक की मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Emergency Delivery Korba : नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस, चलते ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Raipur Monitor Lizard Seizure: गांजा तस्करी की डिक्की से निकली ‘गोह’, नकदी और 15 केस वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर का कोटा फाटक जल्द होगा बंद, 10 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, रेलवे कर रहा सर्वे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?