CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Road Safety Initiative
Road Safety Initiative

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं (Road Safety Initiative) को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के बीच डेटा आधारित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया है। इस पहल के तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वैज्ञानिक तरीके से सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Contents
  • बदलेगा सड़क सुरक्षा का तरीका
  • 10 संवेदनशील जिलों में होगा पहला चरण
  • ‘संजय’ प्लेटफॉर्म से होगी दुर्घटना स्थलों की पहचान
  • सुरक्षित सड़क व्यवस्था बनाना सरकार का लक्ष्य Road Safety Initiative
    • Road Safety Initiative घटेगी दुर्घटनाओं की संख्या

 

यह भी पढ़ें : Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

 

बदलेगा सड़क सुरक्षा का तरीका

रायपुर में आयोजित कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन और IIT मद्रास के बीच कार्यक्रम क्रियान्वयन को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं (Road Safety) को कम करने के लिए आधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण का उपयोग करना है।

कार्यक्रम में बताया गया कि सड़क दुर्घटना (Road Safety Initiative) डेटा का अध्ययन कर ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की जाएगी। इसके बाद हाइपरलोकल सड़क सुरक्षा उपाय और कम लागत वाले इंजीनियरिंग सुधार लागू किए जाएंगे।

 

 

यह भी पढ़ें : Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

 

 

10 संवेदनशील जिलों में होगा पहला चरण

इस परियोजना के पहले चरण में सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील 10 जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सड़क सुरक्षा कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

 

 

यह भी पढ़ें : Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

 

‘संजय’ प्लेटफॉर्म से होगी दुर्घटना स्थलों की पहचान

कार्यक्रम के तहत ‘संजय’ प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से दुर्घटना संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट की वैज्ञानिक पहचान कर समय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार डेटा आधारित योजना से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाई जा सकेगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

 

सुरक्षित सड़क व्यवस्था बनाना सरकार का लक्ष्य Road Safety Initiative

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हर सड़क दुर्घटना किसी परिवार के लिए बड़ी क्षति होती है। सरकार का लक्ष्य केवल दुर्घटनाओं की संख्या कम करना नहीं, बल्कि ऐसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था तैयार करना है, जिससे नागरिक सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने कहा कि संजय प्लेटफॉर्म से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर समयबद्ध हस्तक्षेप किया जा सकेगा। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ काम करने की अपील की।

 

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

 

Road Safety Initiative घटेगी दुर्घटनाओं की संख्या

कार्यशाला में चयनित 10 जिलों के कलेक्टर, एसपी, आरटीओ, डीटीओ, एनआईसी के जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक और जिला सड़क सुरक्षा समिति के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर बनाई गई योजनाओं और त्वरित सुधारात्मक उपायों से छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।

 

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

 

 

कुएं में कपड़े में बंधी मिली दो लाशें, एक बच्चे की, दूसरे को निकालने का प्रयास जारी, देखिए विडियो….
Bangladeshi Citizen Arrested in Durg: मुंबई से फरार आरोपी दुर्ग में पकड़ा गया
Jagdalpur Police Action : बस्तर में सुरक्षा और यातायात पर कड़ा पहरा, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी एफआईआर, जगदलपुर में पुलिस-प्रशासन की बड़ी बैठक
मर्डर केस: ताश खेलने के विवाद में युवक की सिर कुचलकर हत्या….
Korba Collector Controversy : डीएमएफ घोटाले से भड़के ननकीराम, बोले– “कलेक्टर नहीं हटा तो सड़कों पर उतरेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?