CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी में बूंदी और खाना खाकर 96 लोग बीमार:इनमें 69 बच्चे, 5 की हालत गंभीर; बिलासपुर और कोरबा में चल रहा इलाज

शादी में बूंदी और खाना खाकर 96 लोग बीमार:इनमें 69 बच्चे, 5 की हालत गंभीर; बिलासपुर और कोरबा में चल रहा इलाज

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 96 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए है, इसमें 69 बच्चे शामिल है। बिलासपुर में कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह में गुरुवार को शादी घर में आलू-लौकी और भिंडी की सब्जी बनी थी। जिसे खाने के बाद 45 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। इनमें 26 बच्चे शामिल है, वहीं 2 की हालत गंभीर है जो ICU में है।

वहीं, कोरबा जिले में भेसमा के पहाड़ी पारा में गुरुवार को शादी समारोह चल रहा था जहां मेहमानों को पॉलिथीन में पैक बूंदी परोसी गई जिसे खाने से 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 43 बच्चे और 6 बुजुर्ग शामिल हैं। तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

शादी में आलू-लौकी और ​भिंडी की सब्जी बनी थी

बिलासपुर के तुर्काडीह में रामाधार सांडे के घर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। जहां मेहमानों के लिए आलू-लौकी और ​भिंडी की सब्जी बनी थी। बुधवार को उनके घर पर मेहमानों को खाना परोसा गया था, जिसे खाने के दूसरे दिन कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।

दूसरे दिन शाम 7 बजे जिनकी हालत बिगड़ी उन्हें सिम्स लाया गया। सभी भर्ती मरीज परिजन और रिश्तेदार ही हैं। इनमें 2 की गंभीर हालत को देखते हुए ICU में ​शिफ्ट किया गया है। जिसके बाद रात करीब 10 बजे फिर रिश्तेदार और मेहमान इसी तरह की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंच गए।

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा। साथ ही पारिवारिक आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से 45 लोग बीमार हुए हैं। सभी का सिम्स में उपचार चल रहा है। एक की हालत को देखते हुए ICU में शिफ्ट किया गया है। बाकी मरीजों की स्थिति सामान्य है।

शादी में शामिल गांव वालों को बूंदी परोसा

जानकारी के मुताबिक, कोरबा में अमित कुमार सारथी की शादी थी। कार्यक्रम गुरुवार को एक दिन का था। पहाड़ी पारा में गांव भर लोग शामिल होने पहुंचे थे। जहां सभी को पॉलिथीन में पैक किया हुआ बूंदी दिया गया था जिसे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी।

रात 12 बजे के बाद मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि एक के बाद एक लगातार मरीज आते रहे।

अस्पताल में विशेष टीम ने मरीजों का इलाज शुरू किया। जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर थी, लेकिन अब उन पर भी नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति है। खराब खाने के कारण इनकी तबीयत बिगड़ी है।

कोरबा सीएसपी भूषण ने बताया कि शादी में गांव वालों को आमंत्रित किया गया था। कुछ लोगों ने बूंदी वहीं खा ली और कुछ घर ले गए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। ग्रामीण अस्पताल के आसपास जमा होकर मरीजों के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यूपी के जिला पंचायतों में अब विधायकों के भी प्रस्ताव! ओपी राजभर की अगुवाई वाली बैठक में मांग
Bilaspur Wife Murder Case: खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला – पड़ोसियों से बोला, गिरने से हुई मौत
TTJ : छत्तीसगढ़ पर्यटन का शानदार प्रचार TTJ पुणे 2026 में, ट्रैवल एजेंट्स ने दिखाई गहरी रुचि
5000 Teacher Vacancies CG : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
Rahul Gandhi : नीतीश कुमार के गढ़ से राहुल गांधी का चुनावी हुंकार, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, बिहार को बताया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?