सीजी भास्कर, 20 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुहेला के दुर्गा मैदान में आयोजित विकास संकल्प तिहार में 459 करोड़ 45 लाख रुपये के 275 विकास कार्यों की सौगात (Vishnu Deo Sai) दी। इनमें 178 कार्यों का भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ भी किया। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
सुहेला के लिए चार बड़ी घोषणाएं Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री ने सुहेला में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए आगामी बजट में 5 करोड़ रुपये, मांगलिक भवन के लिए 1 करोड़ रुपये और तहसील के 20 स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वहीं बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : Cyclone Akvan Impact : चक्रवात अकवान से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में बारिश; 10 राज्यों में अलर्ट
सड़क और पुल निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे
विकास कार्यों में लटुआ-पनगांव बायपास सड़क के लिए 88.68 करोड़, सुहेला तिराहे के तीन मार्गों पर डिवाइडर और लाइटिंग सहित सड़क निर्माण के लिए 23.11 करोड़ तथा हथबंद-जांगड़ा सड़क के लिए 8.88 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं।
वहीं भाटापारा में खपरी-सिलवा-करहीबाजार सड़क के 65.41 करोड़ रुपये के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण सहित कई पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
यह भी पढ़ें : Mungeli Constitution Day : मुंगेली में 26 नवंबर को भव्य संविधान दिवस समारोह, डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि
हितग्राहियों को बांटी सहायता सामग्री
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक, सहायता सामग्री और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। तीन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर दी गई। किसानों को बीज और आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। वहीं 53 युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Youth Stranded In Russia : नौकरी के नाम पर रूस गए छत्तीसगढ़ के 2 युवक फंसे, ड्रग्स केस में फंसाने और सेना में भर्ती के दबाव का आरोप
रिपोर्टर : ऐश कुमार साहू


