CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SE Suspended : मासूम की मौत पर नगर निगम सख्त, एसई सस्पेंड, दो इंजीनियर पर बैठी जांच

SE Suspended : मासूम की मौत पर नगर निगम सख्त, एसई सस्पेंड, दो इंजीनियर पर बैठी जांच

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
TI Suspended
TI Suspended

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामनगर के गुलमोहर पार्क में मासूम दिव्यांश की दर्दनाक मौत के मामले ने नगर निगम को सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया है।

नगर निगम की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसके आधार पर निगमायुक्त विश्वदीप ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी सब इंजीनियर अंकिता अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (SE Suspended) कर दिया है।

इसके साथ ही सहायक अभियंता योगेश यदु और तत्कालीन सहायक अभियंता व वर्तमान अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिव्यांश की मौत जिस असुरक्षित गड्ढे में हुई, उसकी जानकारी साइट इंजीनियर अंकिता अग्रवाल (SE Suspended) को ही नहीं थी। निगम का कहना है कि मौके पर गड्ढा बनाते समय न तो कोई सुरक्षा उपाय किए गए थे और न ही इस बारे में अंकिता ने कोई पत्राचार किया था। इस लापरवाही के चलते उन्हें सस्पेंड कर जोन-1 में अटैच कर दिया गया है।

राजेश राठौर पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने गुलमोहर पार्क के 288 मकानों के निर्माण कार्य के दौरान प्रोजेक्ट की कमियों के बावजूद ठेकेदार को भुगतान कर दिया। प्रोजेक्ट के ड्राइंग-डिजाइन में सेप्टिक टैंक के ओवरफ्लो पानी के लिए आउटलेट का प्रावधान था, लेकिन यह काम अधूरा ही रह गया। इसके बावजूद ठेकेदार को पूरा भुगतान करना बड़ी चूक मानी गई है।

फिलहाल ठेकेदार फर्म मेसर्स मधुसुदन अग्रवाल की भूमिका की जांच अभी लंबित है। ठेकेदार से जवाब मांगा गया है, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

निगम का कहना है कि ठेकेदार की भूमिका स्पष्ट होने के बाद और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने सिस्टम की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Teacher Rationalization Suspension : युक्तियुक्तकरण के तहत कार्यभार ग्रहण न करने पर सहायक शिक्षक निलंबित
Birgaon Fight Video Viral : गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर सड़क पर भिड़े दो गुट, बीरगांव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
सौतेली मां ने निभाया फर्ज, दिव्यांग बच्चे की गार्जियन बनने पहुंची कोर्ट
Kirandul Development : किरंदुल को मिली विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों के कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर
Android Apps Privacy Risk: कौन बैठा है, कौन लेटा है… फोन सब जानता है! छिपे डेटा सेंसर पर बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

BJP alderman appointment row : सम्मेलन के बाहर कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

BJP alderman appointment row

Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

Chhattisgarh road accidents

Chhattisgarh High Court order : आरक्षक पदोन्नति विवाद, अगली सुनवाई तक नियुक्तियों पर रोक

Chhattisgarh High Court order

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?