CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में पत्नी की हत्या: रोहतास में रील्स बनाने से नाराज पति ने की वारदात, शव को छिपाने का आरोप

बिहार में पत्नी की हत्या: रोहतास में रील्स बनाने से नाराज पति ने की वारदात, शव को छिपाने का आरोप

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

बिहार , 03 अप्रैल 2025 :

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की आदत से खफा होकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया. नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया और जमकर बवाल हुआ.

हत्या के बाद शव को गायब करने की कोशिश

मृतका ममता देवी बिक्रमगंज निवासी टीपू साह की पत्नी थी. घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है. हत्या के बाद शव को गायब करने की कोशिश की गई, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया. बुधवार सुबह जैसे ही मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना मिली, वे पूरे परिवार के साथ बिक्रमगंज पहुंचे.

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बिक्रमगंज थाना के मुख्य गेट के पास आरा-सासाराम मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि पुलिस हत्यारे से मिली हुई है, जिसके चलते शव को गायब कर दिया गया.

करीब दो घंटे तक चले इस सड़क जाम के कारण मुख्य सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई यात्री वाहन और लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई. कुछ वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालना पड़ा.

मृतका ममता देवी रोहतास जिले के राजपुर निवासी श्रीभगवान साह की 28 वर्षीय पुत्री थी. उसकी शादी 2014 में बिक्रमगंज निवासी स्व. कागा साह के पुत्र टीपू साह से हुई थी. महिला के दो बच्चे एक बेटा अंगद कुमार और एक बेटी दर्पण कुमारी भी है.

मृतक महिला के पिता श्रीभगवान साह, मां बसंती देवी, चाची इंदु देवी, पूनम देवी और चाचा सत्येंद्र साह ने बताया कि मंगलवार की रात टीपू साह ने फोन कर कहा कि ममता अब इस दुनिया में नहीं है. यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मामले की जांच में जुटी रोहतास पुलिस

थानाध्यक्ष ललन सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और मृतिका के पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Major action against illegal liquor in Dhamtari : 180 बोरी महुआ लाहान नष्ट, 64 पौवा शराब के साथ 2 गिरफ्तार
October Snowfall News: अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड, बर्फ से ढके उत्तराखंड-हिमाचल, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
Strait Of Hormuz Route Change : होर्मुज जलडमरूमध्य में बदली चाल, ओमान तट के पास से गुजरते जहाजों ने बढ़ाई हलचल
Mona Singh Role Reversal: आमिर खान की ‘मां’ से ‘खूंखार बेटी’ तक, 3 साल में पलटा पूरा खेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?