CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके

Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके

By Newsdesk Admin
07/10/2026
Share
Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल पेमेंट बढ़ने के साथ साइबर ठगों ने भी ठगी के तरीके (Digital Arrest) बदल दिए हैं। अब ठग बैंक खाते या एटीएम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट को निशाना बनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी इनके निशाने पर आ रहे हैं।

Contents
  • हैक से लेकर OTP तक नए तरीके
    • साइबर ठगी के प्रमुख तरीके
  • केस-1: विधायक का मोबाइल हैक, पैसों की मांग
  • केस-2: यूपीआई से 90 हजार रुपए की ठगी
  • केस-3: कोरियर के नाम पर WhatsApp का कंट्रोल
  • केस-4:  44 दिन तक Digital Arrest
  • साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें

 

यह भी पढ़ें : SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान

 

हैक से लेकर OTP तक नए तरीके

साइबर ठगी (Digital Arrest) के मामलों में ठग कभी कोरियर पहुंचाने के नाम पर छह अंकों का कोड पूछ रहे हैं तो कभी वॉट्सऐप का नियंत्रण हासिल कर कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा यूपीआई, ओटीपी, ऑनलाइन बुकिंग, आकर्षक ऑफर, लकी ड्रॉ और इंश्योरेंस के नाम पर भी लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : SCST Entrepreneurs :  एससीएसटी युवाओं के लिए 1000 करोड़ फंड की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

 

साइबर ठगी के प्रमुख तरीके

  • बीते दो वर्षों में 475 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं।
  • शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फर्जी योजनाओं के जरिए ठगी की जा रही है।
  • कोरियर डिलीवरी के नाम पर OTP या छह अंकों का कोड मांगा जा रहा है।
  • UPI, बुकिंग, ऑफर, लकी ड्रॉ और इंश्योरेंस के नाम पर जानकारी हासिल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Oriental Insurance Blacklisted : बीमा दावा चार साल लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

 

 

केस-1: विधायक का मोबाइल हैक, पैसों की मांग

6 अक्टूबर को धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक (Digital Arrest) होने का मामला सामने आया। विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके नंबर से लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। विधायक ने लोगों से अपील की कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न दें और किसी को पैसे ट्रांसफर न करें।

 

 

यह भी पढ़ें : Korba Theft : दर्री में एक रात दो दुकानों में चोरी, छप्पर तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर

 

 

केस-2: यूपीआई से 90 हजार रुपए की ठगी

गंज थाना क्षेत्र में जेल कॉलोनी निवासी चंद्रकांत सिन्हा साइबर ठगी (Digital Arrest) का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर को उनके खाते से 90 हजार रुपए पार हो गए। बताया गया कि फोनपे, पेटीएम और यूपीआई जैसे एप काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल को सर्विस सेंटर में दिया। बाद में एप दोबारा डाउनलोड करने पर उन्हें पता चला कि उनके एसबीआई खाते से 90 हजार रुपए निकल चुके हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : Income Tax Raid :  प्राइम फोकस पर आयकर विभाग की कार्रवाई, खबर सामने आते ही शेयर धड़ाम

 

 

केस-3: कोरियर के नाम पर WhatsApp का कंट्रोल

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक ठग अब रैंडम नंबरों पर कॉल करके लोगों को कोरियर डिलीवरी के नाम पर झांसे में ले रहे हैं। ठग कहते हैं कि घर के बाहर कोरियर पहुंचा है और डिलीवरी के लिए मोबाइल पर छह अंकों का पासकोड भेजा गया है। जैसे ही व्यक्ति यह कोड ठग को बताता है, उसके वॉट्सऐप अकाउंट का नियंत्रण ठग के हाथ में जाने का खतरा रहता है। इसके बाद ठग कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट में ‘स्मृति युग’ की शुरुआत, हरमनप्रीत के बाद संभालेंगी टीम की कमान

 

केस-4:  44 दिन तक Digital Arrest

 

रायपुर में साइबर ठगों ने खुद को ईडी और आईबी का अधिकारी बताकर एक कारोबारी को 44 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) में रखने का दावा किया और उससे 8.50 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने कारोबारी से कहा कि उसके नाम से आईसीआईसीआई बैंक में 6.80 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसके बाद जेल भेजने और परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कराने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग की गई। दबाव में कारोबारी ने अलग-अलग बैंक खातों में 8.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम जुटाने के लिए उसने अपनी जमा-पूंजी के साथ सोने के जेवर भी बेच दिए। ठग उसे लगातार वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहने और अपडेट देने के लिए कहते थे।

 

यह भी पढ़ें : Paver Block Scam : 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक मामले में 9 अफसरों को नोटिस, जांच का दायरा बढ़ा

 

साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें

रायपुर रेंज साइबर क्राइम के डीएसपी निशित अग्रवाल ने त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से खुद जागरूक रहने के साथ दूसरों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने को कहा। किसी अनजान व्यक्ति को OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान लेन-देन से बचें। किसी लालच या दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। यदि साइबर अपराध (Digital Arrest) हो जाए तो तत्काल 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में भी सूचना दें।

 

यह भी पढ़ें :  Bemetara Newborn Missing Case : प्रसव के बाद नवजात लापता, दो अज्ञात महिलाओं पर शक

CG Breaking : धमतरी के नगरी में राशन लेकर जा रहा ट्रैक्टर बाढ़ में बहा, देखते ही देखते ले ली “जल समाधि” सवार दो तीन लोगों ने कूद तैरते हुए बचाई जान, देखिए विडियो
Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक
Bhilai Sector 9 Hospital : अस्पताल को आऊटसोर्सिंग में देने का विरोध
Nakti village bulldozer action : कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुनर्वास और मुआवजे की उठी मांग
Elephant Death in Raigarh: करंट से हुई हाथी की मौत, वन विभाग की सख्त कार्रवाई — 10 आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime :  कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले जाकर…

Garba Controversy
Garba Controversy :  गरबा विवाद पर मंत्री का बयान, बोले- आस्था का सम्मान करें, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लोगों…

Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके
Digital Arrest : फेस्टिव सीजन में रहें अलर्ट, विधायक का मोबाइल हैक कर पैसों की मांग, 3 केस से समझें ठगी के नए तरीके

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल पेमेंट…

SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान
SIR Voter List : छत्तीसगढ़ में 19 लाख छूटे वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा विशेष अभियान

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : एसआईआर के दौरान…

SCST Entrepreneurs
SCST Entrepreneurs :  एससीएसटी युवाओं के लिए 1000 करोड़ फंड की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर में एससीएसटी इंटरप्रेन्योर्स चेंबर ऑफ कॉमर्स ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?