सीजी भास्कर, 29 सितंबर। शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की मौत के बाद उसकी जिंदगी से जुड़ी कई जानकारियां सामने (Anjali Death Case) आई हैं, जिनसे परिवार भी अनजान था। परिजनों के मुताबिक अंजलि सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह दुर्ग में रह रही थी।
अंजलि ने परिवार को कोचिंग क्लास की तस्वीरें भी भेजी थीं। इससे परिजन यही मानते रहे कि वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। मौत के बाद सामने आया कि वह शंकर नगर में किराए के मकान में CISF जवान करण सिंह के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें…Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती Anjali Death Case
परिवार के मुताबिक अंजलि और करण की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल से रिलेशनशिप में बताए जा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले ही दोनों शंकर नगर के किराए के मकान में रहने आए थे।
मामले में ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट भी परिवार के सामने आए हैं। इनमें अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए हजारों रुपए भेजे जाने का दावा किया गया है। हालांकि इन पैसों के लेन-देन की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें…Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल
मौत को लेकर परिवार ने जताया संदेह
घटना की जानकारी मिलने के बाद अंजलि का परिवार (Anjali Death Case) दुर्ग पहुंचा। परिवार के मुताबिक करण ने अंजलि के आत्महत्या करने की बात बताई। वहीं परिजनों ने कुछ परिस्थितियों को लेकर संदेह जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें…Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू
फिलहाल अंजलि की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच, फोरेंसिक साक्ष्य और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।
खबरें और भी हैं…Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी


