CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baloda Bajar Breaking : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए पुलिस का नोटिस 🛑 लिखा है – “कल सुबह 10 बजे न आने पर जांच में असहयोग माना जाएगा”

Baloda Bajar Breaking : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए पुलिस का नोटिस 🛑 लिखा है – “कल सुबह 10 बजे न आने पर जांच में असहयोग माना जाएगा”

By Newsdesk Admin
08/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को स्थानीय पुलिस ने नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि देवेंद्र को 9 जुलाई को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है, नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर 9 जुलाई को 10 बजे तक वो सिटी कोतवाली नहीं पहुंचते और अनुपस्थित रहते हैं तो इसे जांच में असहयोग माना जाएगा दूसरी तरफ सूचना मिली है कि देवेंद्र कल दिल्ली में रहेंगे इसलिए वहां नहीं जाएंगे।

गौरतलब हो कि राज्य सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदा बाजार की घटना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता लहरे पर सतनामी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था। तीनों मंत्रियों ने इन नेताओं के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि मामले की न्यायिक जांच हो और लोगों को भड़काने के आरोप में कांग्रेस के इन नेताओं पर भी कार्रवाई होगी।

विदित हो कि बलौदा बाजार में जिस दिन समाज का प्रदर्शन था उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो भी पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से ही इन नेताओं की वहां उपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे। अब पुलिस नोटिस के बाद देवेंद्र की उपस्थिति और अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा हो रही है। गत दिनों पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा चुनाव में जानकारी छिपाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका के स्वीकृत होने के बाद 31 जुलाई को इस याचिका की सुनवाई भी होनी है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि विधायक देवेंद्र की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं, पहले ईडी भी उनसे कई बार कोल मामले में पूछताछ कर चुकी है उसके बाद याचिका और अब बलौदा बाजार घटना में उनसे पूछताछ होगी। देवेन्द्र की कल उपस्थिति होगी या नहीं, इस बात को लेकर भी चर्चा का बाजार उछाल पर है।

बड़ी खबर: जेल में बंद अनवर ढेबर के कारण चली गई डॉक्टर की नौकरी, डीके अस्पताल के अधीक्षक ने किया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला
Jhalawar: विवाद के बाद पत्नी ने काट दी पति की जीभ, फिर की आत्महत्या की कोशिश
असिस्टेंट-कमिश्नर ने महिला से रेप किया, अबॉर्शन कराया:पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध..
प्रेमी संग पति की हत्या : महिला ने रची खौफनाक साजिश, बेटी ने खोला ‘राज’
Girls taken to Jharkhand in the name of nursing training : घर लौटने की गुहार, पैसे नहीं देने पर रोकने का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?