CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस मुखबिरी के शक नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, एक माओवादी ने हाल ही में किया था सरेंडर

पुलिस मुखबिरी के शक नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, एक माओवादी ने हाल ही में किया था सरेंडर

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

Bijapur News: मृतकों के नाम समैया और वेको देवा है. समैया पहले माओवादी संगठन में शामिल था और गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय था. हाल ही में उसने बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार की देर रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है. मृतकों में एक सरेंडर नक्सली शामिल है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सली दोनों ग्रामीणों के घर पहुंचे और इसके बाद उन्हें घर से कुछ दूर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया.

 यह मामला पामेड़ थाना क्षेत्र के सेंड्राबोर एमपुर गांव का है. सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि घटना के बाद से आसपास के इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी गयी है.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम समैया और वेको देवा है. समैया पहले माओवादी संगठन में शामिल था और गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय था. हाल ही में उसने बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया और इसके बाद कुछ दिनों से अपने गांव में आकर रहने लगा. वही वेको देवा गांव का ही ग्रामीण था.

दोनों नक्सल प्रभावित गांव सेंड्राबोर और एमपुर के रहने वाले थे. शनिवार रात बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सली इन दोनों के ही घर पहुंचे और उनके घर से सरेंडर नक्सली समैया और ग्रामीण वेको देवा को अपहरण कर अपने साथ ले गए और उसके बाद घर से कुछ दूर ले जाकर नक्सलियों ने दोनों को बेहरहमी से पीटा और उन पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शवों को गांव में ही फेंक कर नक्सली भाग गए. इधर इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 एक हफ्ते में 5 ग्रामीणों की हत्या
गौरतलब है कि नक्सलियों ने बीजापुर जिले में ही पिछले सप्ताह भर में कुल पांच ग्रामीणों को मौत को घाट उतार दिया है. बीते 17 जून को ही नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा में तीन युवकों की हत्या कर दी थी, यह सभी सरेंडर नक्सली  दिनेश मोड़ियम के रिश्तेदार थे. इन पर दिनेश मोड़ियम को सरेंडर करने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर नक्सलियों ने रस्सी से गला घोंटकर तीनों युवकों की हत्या कर दी थी.
इधर शनिवार की रात हुए घटना के बाद बीजापुर एसपी का कहना है कि पामेड़ थाना से पुलिस बल की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है. आसपास के इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Raipur Police Raid : नए साल से पहले राजधानी में एक साथ कई इलाकों में बड़ी दबिश, आधी रात मचा हड़कंप
Bilaspur Train Accident Loco Pilot Psych Test : मनोवैज्ञानिक परीक्षा में फेल लोको पायलट से कराया जा रहा था यात्री ट्रेन का परिचालन
ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 
NEET OMR : नीट की ओएमआर शीट ने खोला पूरा राज, 159 अंक पर हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Post Matric Scholarship : 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, SC-ST-OBC छात्र ऐसे करें अप्लाई

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में उच्च…

Aadhaar Service Center : कुंदनपाल में शुरू हुआ आधार केंद्र, गांव में ही मिलेंगी सुविधाएं

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ के ग्रामीण…

Jawaphul Paddy : जवाफुल धान की जैविक खेती पर जोर, सन बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में किसानों…

Kadaknath Farming : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’, बढ़ेगी किसानों की कमाई

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में किसानों…

Farmers Loan : किसानों को 904 करोड़ से ज्यादा का ऋण, 47 नई सहकारी समितियां खुलीं

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : छत्तीसगढ़ में किसानों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?