सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर । दुर्ग में सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक चित्रेश सहारे कवर्धा का रहने वाला था और परीक्षा देने दुर्ग आया था। (Durg Knife Murder Case)
यह भी पढ़ें : Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए
PG में सिगरेट को लेकर हुआ विवाद : Durg Knife Murder Case
पुलिस के मुताबिक, चित्रेश अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ हरिनगर स्थित दोस्त के PG पहुंचा था। इसी दौरान PG में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला मित्र से कथित बदतमीजी के बाद विवाद और बढ़ गया।
यह भी पढ़ें : Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

मारपीट के बाद चाकू से हमला करने का आरोप
आरोप (Durg Knife Murder Case) है कि विवाद के दौरान दोनों युवकों ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट
PG में मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ : Durg Knife Murder Case
घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने PG में मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
महिला मित्र से जुड़े विवाद की भी जांच
ASP शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, राजनांदगांव निवासी वैभव मानकर और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। महिला मित्र से जुड़े विवाद समेत पूरे घटनाक्रम (Durg Knife Murder Case) की जांच की जा रही है।
ख़बरें और भी हैं : Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या


