सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर । बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का वीडियो बनाने से रोकने पर विवाद हो गया। (Central Jail Video Case)
आरोप है कि जेल परिसर में मोबाइल से कैदियों का वीडियो बना रहे दो युवकों को जब प्रहरी ने रोका, तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ें : Nishchay Program : जेल में अचार बनाकर कमाएंगी महिला बंदियां, बैंक खाते में पहुंचेगी कमाई
वीडियो बनाने से रोकने पर प्रहरी से मारपीट का आरोप : Central Jail Video Case
घटना 1 अक्टूबर की बताई जा रही है। जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की घर मुलाकाती में ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान श्रीयांश सिंह और शंभू यादव जेल परिसर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। प्रहरी ने दोनों को जेल के नियमों की जानकारी देते हुए वीडियो बनाने से मना किया।
यह भी पढ़ें : Prison Death Case : दुर्ग सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता कैदी की मौत, दमा से था पीड़ित

प्रहरी का बैच खींचकर तोड़ने का भी आरोप
आरोप (Central Jail Video Case) है कि इसके बाद दोनों ने धक्कामुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान प्रहरी का बैच भी खींचकर तोड़ दिया गया और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
प्रहरी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : Jail Wedding : सेंट्रल जेल बना शादी का मंडप, रेप के आरोपी संग युवती ने लिए सात फेरे
जेल परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध : Central Jail Video Case
वहीं, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के मुताबिक, अब जेल परिसर में मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इससे पहले कैदियों के साथ बातचीत और बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया।
ख़बरें और भी हैं : सेंट्रल जेल में पुराने विवाद का बदला, हत्या की सजा काट रहे कैदी पर नुकीली चीज से हमला, लहुलुहान अस्पताल भेजा गया


