सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर । बिलासपुर में भाई की जब्त बाइक छुड़ाने के लिए दो बहनें छोटे बच्चे के साथ ट्रैफिक थाने पहुंच गईं। दोनों ने बाइक छोड़ने की मांग करते हुए थाने के गेट पर हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं रोते हुए पुलिसकर्मियों से कहती रहीं कि साहब गाड़ी दे दो, घर में काम है। (Bilaspur Drunk Driving Case)
यह भी पढ़ें : युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त
शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ा गया था भाई : Bilaspur Drunk Driving Case
दरअसल, 3-4 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं के भाई को शराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक, ब्रेथ एनालाइजर जांच में करीब 130 की रीडिंग आई थी। इसके बाद बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गलत कार्रवाई के आरोप
महिलाओं का कहना था कि उनके भाई के साथ गलत तरीके से कार्रवाई की गई और बाइक घर के काम आती है। वहीं युवक ने भी पुलिस पर गलत तरीके से बाइक जब्त करने का आरोप (Bilaspur Drunk Driving Case) लगाया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार
सिविल लाइन थाने से बुलानी पड़ी महिला पुलिस : Bilaspur Drunk Driving Case
मामला बढ़ने पर सिविल लाइन थाने से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। उन्होंने दोनों महिलाओं को समझाया कि धारा 185 के तहत जब्त वाहन थाने से नहीं छोड़ा जा सकता और जुर्माने की प्रक्रिया कोर्ट के जरिए पूरी करनी होगी।
यह भी पढ़ें : Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी
न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही मिलेगी बाइक
ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे ने बताया कि बाइक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया था। नियम के तहत कार्रवाई (Bilaspur Drunk Driving Case) करते हुए बाइक जब्त की गई है और न्यायालय में प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Raipur Bike Theft : रायपुर में एक ही रात 6 बाइक चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Drug Smuggling : स्कूल के बाहर बिक रही थी हेरोइन! पुलिस ने दबोचे 2 तस्कर, चिट्टा और बाइक जब्त


