CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त

युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई |

सूरजपुर जिले में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया तो जिले में हुई दर्जनभर बाइकों की चोरी का पर्दाफाश हो गया। युवक ने अलग-अलग स्थानों से बाइकों की चोरी की और चोरी की बाइकों को बेचने के लिए अपने परिचितों को दे दी थी।

पुलिस ने 12 बाइकों को जब्त किया है, जिनकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 15 मई को जयनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाइक चोरी के संदेह पर कुंजनगर निवासी मनोज रजक को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी हुई बाइक को जब्त किया।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो जिले के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी के दर्जनभर मामलों में उसकी संलिप्तता पाई गई।

बेचने के लिए दी थी बाइक, की गई जब्त

मनोज रजक ने पुलिस को बताया कि पिछले दो माह के अंदर उसने 11 अन्य बाइकों की चोरी की है और उन बाइकों को बेचने के लिए उसने आरिफ इराकी, मोहम्मद नफीस निवासी सूरजपुर को 4 बाइक और रामदास निवासी बड़कापारा सूरजपुर को 7 बाइक दी है। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 11 बाइक बरामद किया गया।

अलग-अलग स्थानों से चोरी

मुख्य आरोपी मनोज रजक ने बताया कि बाइकों की चोरी उसने जयनगर, पार्वतीपुर, देवनगर, रामानुजनगर, भैयाथान, विश्रामपुर और सूरजपुर से की है। जब्त 12 बाइक की कीमत पुलिस ने पांच लाख रुपए बताई है।

चार आरोपी किए गए गिरफ्तार

एएसपी संतोष महतो ने बताया कि पुलिस ने मनोज रजक (35 वर्ष), मोहम्मद नफीस (29 वर्ष) आरिफ इराकी (25 वर्ष), रामदास गोड़ (32 वर्ष) सभी निवासी सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 303(2)BNS के तहत कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया। प्रकरण में जब्त बाइक के वाहन स्वामियों की पतासाजी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार Waqf Property Notice: 1843 लोगों को नोटिस, दस्तावेज नहीं दिखाए तो हटेगा कब्जा
Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम
Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त
“मैं नहीं तो कोई नहीं, तेरी शादी नहीं होने दूंगा, समाज में कर दूंगा बदनाम” युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ युवती ने दर्ज करवाई FIR, जुर्म दर्ज होते ही हुआ फरार
दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Koni Mopka Bypass
Koni Mopka Bypass : बिलासपुर बाईपास की समय-सीमा तय नहीं, हाईकोर्ट ने NHAI से मांगा जवाब

शहर में लगातार बढ़ रही यातायात की समस्या…

Chhattisgarh Liquor Action : 190 की शराब 200 में बेची, कांकेर में मिलीं 4409 खाली बोतलें; 3 आबकारी अफसर निलंबित
Chhattisgarh Liquor Action : 190 की शराब 200 में बेची, कांकेर में मिलीं 4409 खाली बोतलें; 3 आबकारी अफसर निलंबित

छत्तीसगढ़ में शराब की निर्धारित कीमत से ज्यादा…

Chhattisgarh Building Safety Audit : हादसे का इंतजार नहीं! हॉस्टल-स्कूल से लेकर PG तक होगा सेफ्टी ऑडिट, लापरवाही पर अफसरों की जवाबदेही तय
Chhattisgarh Building Safety Audit : हादसे का इंतजार नहीं! हॉस्टल-स्कूल से लेकर PG तक होगा सेफ्टी ऑडिट, लापरवाही पर अफसरों की जवाबदेही तय

हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2028 की चुनावी रणनीति पर महामंथन

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर कांग्रेस…

Bhandara Road Accident : बोलेरो-आइशर ट्रक की भीषण टक्कर में रायपुर के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Bhandara Road Accident : बोलेरो-आइशर ट्रक की भीषण टक्कर में रायपुर के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार तड़के हुए भीषण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?