सीजी भास्कर, 19 अगस्त। रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में एक ही रात 10 गाड़ियां चोरी होने के दावे से हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए बताया कि पिछले 15 दिनों में इलाके से सिर्फ 2 बाइक चोरी की शिकायत सामने आई है। इनमें से एक बाइक बरामद कर ली गई है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। (Raipur Vehicle Theft)

रॉयल एनफील्ड घर के बाहर से गायब : Raipur Vehicle Theft
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 15 अगस्त की रात कटोरा तालाब निवासी वाय. गणेश की रॉयल एनफील्ड 350 इलेक्ट्रा (CG04PA5207) घर के बाहर खड़ी थी। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे सफाई के दौरान बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त
CCTV से चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने 16 अगस्त को अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत FIR दर्ज की। चोरी हुई काले रंग की बाइक की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और दूसरी बाइक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें : Sashakt app helps Bilaspur Police : चोरी की एक्टिवा से खुला 2 साल पुराना बाइक चोरी का राज
ख़बरें और भी हैं : दिन में नौकरी व रात में वाहन चोरी, फिर नंबर प्लेट बदल लगवाता कंपनी में


