CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिन में नौकरी व रात में वाहन चोरी, फिर नंबर प्लेट बदल लगवाता कंपनी में

दिन में नौकरी व रात में वाहन चोरी, फिर नंबर प्लेट बदल लगवाता कंपनी में

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

नोएडा , 18 मार्च 2025 :

नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में सुपरवाइजर की नौकरी करता था और रात में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें कंपनी में लगवा देता था। पुलिस ने उसके पास से दो चोरी की कारें बरामद की हैं।

सेक्टर-58 थाना पुलिस टीम ने रविवार रात को रजत विहार से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपित दिन में सुपरवाइजर की नौकरी करता था और रात में वाहन चोरी को अंजाम देता था। फिर चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर नौकरी का फायदा उठाते हुए कंपनियों में लगवाता था। पुलिस ने आरोपित से चोरी की दो कार बरामद कीं।

नंबर प्लेट बदलकर कंपनी में लगवाई थी चोरी की गाड़ियां

पुलिस आरोपित के साथियों की पहचान और तलाश में जुटी है। मूल रूप से फिरोजाबाद के नंगला गुलाल का योगेंद्र नोएडा सेक्टर-135 स्थित कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। योगेंद्र ने वर्ष 2023 में सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के पानी की टंकी के पास चोरी की थी। कार की नंबर प्लेट बदलकर उपयोग में ला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

योगेंद्र ने अपनी नौकरी से जुड़े संबंधों का फायदा उठाते हुए कार को एक कंपनी में लगवा दिया था। उससे कमाई भी कर रहा था। 27 फरवरी 2025 को योगेंद्र ने थापर गेट के पास से एक अर्टिगा कार पर भी हाथ साफ कर दिया। कार मकैनिक को दिखाई तो उसमें जीपीएस लगा होने की जानकारी मिली। योगेंद्र ने जीपीएस को हटाकर फेंक दिया।

स्विफ्ट कार भी कर चुका है चोरी

अर्टिगा कार में भी फर्जी नंबर प्लेट लगवा दी और हुलिया बदलने के लिए कार में कुछ मोडिफाई भी करा दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से कई अहम जानकारी मिली।
पुलिस ने रविवार रात को रजत विहार टी प्वाइंट से योगेंद्र को चोरी की अर्टिगा कार के साथ दबोच लिया। आरोपित की निशानदेही पर सेक्टर 55 से पूर्व में चोरी की स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली।

कंपनी में चलाने की जांच शुरू

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित चोरी की कार को कंपनी में लगाकर उपयोग में ला रहा था। पुलिस इसकी जांच करा रही है कि आखिर कंपनी में कैसे और किस तरह से चोरी के वाहन को लगाया गया। कंपनी प्रबंधन की ओर से वाहन को लगवाते समय-समय क्या जांच की गई।

थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से भी पत्राचार किया जाएगा। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित के साथियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: विरोध में आज बंद का आह्वान, SDM दफ्तर घेरने की तैयारी
​भिलाई : पावर हाउस बस स्टैंड पर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, हथियार दिखाकर दी थी धमकी
अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा हमला, ‘3 महीने में ही बीजेपी ने…’
सिंहस्थ : 2028 होगा भव्य और ऐतिहासिक… सदानीरा समागम में बोले CM मोहन यादव
Wife Kills Husband Delhi : नींद में डूबा था पति, चुपचाप चाकू उतार दिया दिल में, प्यार ने फिर एक घर को बर्बाद कर दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

SECL Theft
SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद

छाल थाना क्षेत्र के धरमखदान में हुई चोरी…

Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर
Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?