CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sashakt app helps Bilaspur Police : चोरी की एक्टिवा से खुला 2 साल पुराना बाइक चोरी का राज

Sashakt app helps Bilaspur Police : चोरी की एक्टिवा से खुला 2 साल पुराना बाइक चोरी का राज

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। बिलासपुर पुलिस की आधुनिक डिजिटल पहल ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप की मदद से सरकंडा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Sashakt app helps Bilaspur Police)

मामले की शुरुआत 14 जून 2026 को हुई, जब विवेकानंद नगर मोपका निवासी कमलेश चंद्राकर ने थाना सरकंडा में अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीएन 1325 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 20 मिनट बाद बाहर आने पर स्कूटी गायब मिली। अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर फरार हो गया था। मामले में (Sashakt app helps Bilaspur Police) अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका निवासी सुजल दर्वे उर्फ रिंकू के पास चोरी की मोटरसाइकिल है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य और मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।

आईजी ने बनाया है सशक्त ऐप पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिली एक्टिवा स्कूटी को ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप में चेक किया, जिसमें वाहन चोरी का होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान की गई कई वाहन चोरियों का खुलासा किया। बता दें कि, आईजी रामगोपाल गर्ग के विकसित किए गए ऐप सशक्त के जरिए कई तरह के अपराध को सुलझाने में मदद मिली है। इस ऐप (Sashakt app helps Bilaspur Police) की मदद से पुलिस को चोरी हुए वाहनों की जानकारी एक क्लिक में मिल जाती है। जिससे त्वरित कार्रवाई कर वाहनों को बरामद किया जा रहा है। इससे पहले भी कई चोरियों की गाड़ियों के अलावा अन्य अपराधों को भी इस ऐप के माध्यम से सुलझाया जा चुका है।

महज 2 हजार में बेंच देते थे चोरी की गाड़ियां पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जुलाई 2025 में विवेकानंद कॉलोनी मोपका से ब्राउन रंग की एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एएफ 5290 चोरी कर सावन सूर्यवंशी को 10 हजार रुपए में बेच दी थी। अक्टूबर 2025 में विवेकानंद कॉलोनी से ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 पी 0129 चोरी की थी। फरवरी 2026 में गोड़पारा स्थित साईं मंदिर के पास से ग्रे रंग की एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एजे 6340 चोरी कर भूपेंद्र वर्मा को पांच हजार रुपए में बेच दिया था। जून 2026 में मोपका के ठाकुर देव मंदिर के पास से यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 जेएल 0783 चोरी कर अर्जुन वर्मा को मात्र दो हजार रुपए में बेच दिया था।

शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे बाइक पुलिस ने मोपका के खाल्हेपारा निवासी सुरेन्द्र भुनेश्वर (22) पिता छतलाल भुनेश्वर और सुजल दर्वे उर्फ रिंकू (24) पिता पुनीलाल दर्वे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों शातिर और आदतन अपराधी हैं, जो चोरी की गाड़ियों को औने-पौने दाम में बेचकर अपना शौक पूरा करते थे। पुलिस अब चोरी का माल खरीदने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Doctors Harassed in Government Hospital : 3 सगे भाइयों समेत कई लोगों पर FIR दर्ज
neighbor dispute violence : तीन हजार की उधारी बनी खूनी झगड़े की वजह, पुसौर में ब्लेड से हमला; दंपती न्यायिक रिमांड पर
Millet Bakery Training : ग्रामीण महिलाओं को मिला नया हुनर! मोटे अनाज से बनेगी अब हेल्दी बेकरी
3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?
लाल, पीला, नीला…नलों से आ रहा रंग-बिरंगा पानी, देख दंग रह गए कलेक्टर साहब…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

Ayushman Card : अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, नई सुविधा से मिनटों में मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

सीजी भास्कर, 29 जून। आयुष्मान भारत योजना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?