CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Jashpur Cow Meat Seizure
Jashpur Cow Meat Seizure

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। जशपुर पुलिस ने गौवंश से जुड़े अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम बैगाबहार से 55 किलोग्राम गौमांस बरामद किया है। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी और गौमांस की बिक्री से मिले 2 हजार रुपए नकद भी जब्त किए हैं। (Jashpur Cow Meat Seizure)

Contents
  • मोटरसाइकिल से मिला गौमांस : Jashpur Cow Meat Seizure
  • 10 आरोपी गिरफ्तार : Jashpur Cow Meat Seizure
  • इन धाराओं में मामला दर्ज
  • एसएसपी बोले- अभियान लगातार जारी रहेगा : Jashpur Cow Meat Seizure

यह भी पढ़ें : Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोग तड़के बरगोड़ा क्षेत्र में एक गौवंश का वध कर उसका मांस घर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतबा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें :Rajnandgaon cow smuggling case : महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 5 गौवंश मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल से मिला गौमांस : Jashpur Cow Meat Seizure

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रंजीत एक्का की हीरो मोटरसाइकिल (CG 13 W 8714) की तलाशी ली। बाइक पर रखी बोरी से भारी मात्रा में गौमांस बरामद हुआ। पूछताछ में रंजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौवंश का वध करने की बात स्वीकार की।

ये सामान किया गया जब्त

  • 55 किलोग्राम गौमांस
  • एक हीरो मोटरसाइकिल
  • टांगी
  • छुरी
  • रस्सी
  • गौमांस की बिक्री से मिले ₹2,000 नकद जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें :Pickup Accident Jashpur : छत्तीसगढ़ से झारखंड ले जाया जा रहा था गौवंश, पुलिस पीछा करते ही पलटी पिकअप, 3 गायों की मौत, तस्कर फरार

Jashpur Cow Meat Seizure
Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार

 

10 आरोपी गिरफ्तार : Jashpur Cow Meat Seizure

गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत एक्का (31), राकेश तिर्की (24), मेघनाथ तिर्की (41), विनय तिग्गा (26), अमलेश तिग्गा (32), हीरालाल तिर्की (45) (सभी निवासी ग्राम बैगाबहार), मनमोहन तिग्गा (32), अब्राहम कुजूर (31) (दोनों निवासी ग्राम रोकबहार), संजय तिग्गा (26) और अनूप भगत (21) (दोनों निवासी हाईस्कूल पारा, कोतबा) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :Cattle Smuggling Crackdown: रायगढ़ में नाकेबंदी के दौरान 24 गौवंश मुक्त, तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें :Cow Death Issue : गौवंश की मौत से भड़के गौसेवक, कार्यवाही की मांग सौंपा ज्ञापन

एसएसपी बोले- अभियान लगातार जारी रहेगा : Jashpur Cow Meat Seizure

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंश से जुड़े अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CG Breaking : गो तस्करी में पुलिस छापा कार्रवाई की खबर लीक करने वाला दुर्ग पुलिस का आरक्षक पाटन थाना से गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

 

Fake Officer Job Scam: कलेक्ट्रेट अधिकारी बनकर 4.35 लाख की ठगी, होटल से घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पंडाल में चाकूबाजी, पुजारी पर किया गया जानलेवा हमला, हमलावर दो युवकों की तलाश
Raipur IPL Betting Crackdown: IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ‘अब खेल नहीं, सीधा एक्शन होगा’
पत्नी पर ज़हर देने का आरोप, मौत से पहले पति का वीडियो वायरल
Durg संभाग Breaking 🛑 विशालकाय बरगद गिरने से पैसेंजर हुई डिरेल 🛑 दल्ली राजहरा से कांकेर जिला अंतागढ़ जाने के दौरान हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव
Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

Chhattisgarh Heavy Rain Alert: प्रशासन ने लोगों से…

Jashpur Cow Meat Seizure
Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

Jashpur Cow Meat Seizure :एसएसपी डॉ. लाल उमेद…

Gurugram Double Death Case
Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Double Death Case : परिवार का कहना…

Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा
Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : भिलाई नगर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?