सीजी भास्कर, 18 अगस्त। कोरबा के बांकीमोंगरा में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चांदनी चौक के पास रात करीब 8 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि रोंगा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई। हादसे में अरदा गांव निवासी सूरजभान ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज पटेल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (Korba Road Accident)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Accident Case: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतकों के परिजनों का चक्काजाम : Korba Road Accident
दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के कारण रोंगा-बांकीमोंगरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमरदीप आंचल और बांकीमोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और सड़क पर यातायात बहाल कराया गया।
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार ट्रेलर ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
फरार ट्रेलर चालक की तलाश
दर्री सीएसपी विमल पाठक के मुताबिक, पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद से चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें : NH-130 Road Accident : 3 ट्रेलर और कार की जोरदार टक्कर, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर



