CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Accident Case: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Bilaspur Accident Case: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर | बिलासपुर (Bilaspur Accident Case) में सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम गतौरा का रहने वाला खिलेश चंद्राकर (19) रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहा था। बाइक पर लौटते समय वह रास्ता भटक गया और सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Contents
  • हादसे के बाद सड़क पर गुस्सा और चक्काजाम
  • पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने दिलाया आश्वासन
  • पिता को खोने के बाद मामा ने किया था पालन-पोषण
  • स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर उठाए सवाल

हादसे के बाद सड़क पर गुस्सा और चक्काजाम

स्थानीय लोगों और परिजनों ने हादसे (Bilaspur Accident Case) की जानकारी मिलते ही नवाडीह चौक पर विरोध जताना शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। देखते ही देखते बलौदा से बिलासपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देर रात तक चक्काजाम चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन लोग मुआवजे पर अड़े रहे।

पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने दिलाया आश्वासन

स्थिति बिगड़ते देख सीपत थाना प्रभारी और आसपास के थानों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं मस्तूरी विधायक के बेटे अरविंद लहरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मुआवजा तय करना राजस्व विभाग का काम है। अफसरों ने भरोसा दिलाया कि मंगलवार को राजस्व अधिकारियों से बातचीत होगी और पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी। देर रात करीब एक बजे समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

पिता को खोने के बाद मामा ने किया था पालन-पोषण

खिलेश चंद्राकर (Bilaspur Accident Case) की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। साल 2020 में कोविड संक्रमण के दौरान उसके पिता संतराम चंद्राकर की मौत हो गई थी। इसके बाद से खिलेश का पालन-पोषण उसके मामा नीरज चंद्राकर ने किया। मिशन स्कूल, भनेश्वर में कक्षा 12वीं का छात्र खिलेश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से घर में मातम छा गया है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस हादसे के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा (Road Safety in Bilaspur) और भारी वाहनों की लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते रहते हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे 3 लाख तक के पुरस्कार
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश
Good Governance Review Meeting : सुशासन पर सख्त CM साय! पांच जिलों के अधिकारियों की आज होगी बड़ी परीक्षा
हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा विवाद मामले में आया नया राजनीतिक मोड़, शहर में लगे पोस्टर
वेदांता प्लांट हादसा: मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, FIR पर उठे सवाल और जांच तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?