सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में छह माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने (Bijapur Maoist Surrender) आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में ओडिशा में सक्रिय चार कैडर और पश्चिम बस्तर डिवीजन के दो कैडर शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों के अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन लोगों ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

चार माओवादियों पर था 8-8 लाख का इनाम Bijapur Maoist Surrender
आत्मसमर्पण करने वालों में रानी सोढ़ी, पांडो पोड़ियम, सुक्कू कुड़ियम और कोसा माड़वी शामिल हैं। इन चारों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, देवे मड़कम पर 2 लाख और लालू ताती पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
इस कार्रवाई में डीआरजी बीजापुर, सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन और जिला पुलिस की अहम भूमिका (Bijapur Maoist Surrender) रही। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण, आवास और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं देने का प्रावधान है।
खबरें और भी हैं…CJP Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान


