सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर : मंत्रालय में समय पर उपस्थिति, ई-ऑफिस (E-Office Award Chhattisgarh) पर फाइलों के त्वरित निराकरण और आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव विकासशील ने सम्मानित किया। महानदी भवन में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में सितंबर महीने के प्रदर्शन के आधार पर प्रशंसा पत्र दिए गए। मुख्य सचिव ने सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मंत्रालय में सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : CJP Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान
ई-ऑफिस में विभागों का प्रदर्शन
ई-ऑफिस (E-Office Award Chhattisgarh) के माध्यम से नस्तियों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए विभागीय श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा।
यह भी पढ़ें : Team India : न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को चेतावनी, ठंड और तेज हवाएं बढ़ाएंगी खिलाड़ियों की मुश्किलें
संयुक्त सचिव श्रेणी के विजेता
संयुक्त सचिव श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अनुपम त्रिवेदी द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिदानंद आलोक तृतीय स्थान पर रहे। उप सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की लवीना पाण्डे प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर तृतीय स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें : Tribal Horticulture Chhattisgarh : नाशपाती से सेब तक, बागवानी से बदल रही जनजातीय किसानों की तकदीर
अवर सचिव से अनुभाग अधिकारी तक
अवर सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू प्रथम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के भूपेन्द्र सिंह राजपूत द्वितीय और गृह विभाग के सोनचंद साहू तृतीय स्थान पर रहे। अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विरेन्द्र कुमार प्रथम, खाद्य विभाग की पी. दुर्गा द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शिवकुमार गोड़ तृतीय स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Police : रसोइये पर फेंका गर्म खाना, गार्ड को कमरे में किया बंद, प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 बालक फरार
सहायक और कनिष्ठ सचिवालय सहायक
सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्षा रानी अग्रवाल प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के बेरनाथ कूजूर द्वितीय और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल प्रथम, खाद्य विभाग के सलीम शैलेन्द्र टोप्पो द्वितीय और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ललीता राय तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य विभाग की प्रतिक्षा खलखो प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया द्वितीय और प्रभु सिंह राठिया तृतीय स्थान पर रहे। टेक्निकल सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल प्रथम, ऋषिकेश मिर्चे द्वितीय और तृप्ति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
यह भी पढ़ें : Court Relief for Rahul Gandhi : पीएम मोदी पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस की सुनवाई पर रोक
समय पर पहुंचने वाले टॉप-10
कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति (E-Office Award Chhattisgarh) के लिए टॉप-10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, भृत्य सेठलाल यादव, सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा, गामिनी वर्मा, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, सहायक अनुभाग अधिकारी दीपक श्रीवास, अनुभाग अधिकारी शिवकुमार गोड़, संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत और अनुभाग अधिकारी महेश कुमार तिवारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक
आई-गाट प्रशिक्षण में उपलब्धि
आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण (E-Office Award Chhattisgarh) में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय ने 136 कोर्स पूरे कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें : Defamation Case : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले की सुनवाई पर रोक
जिलों और विभागाध्यक्षों को सम्मान
ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुर्वे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष कार्यालयों की व्यक्तिगत श्रेणी में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू द्वितीय और वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई तृतीय स्थान पर रहे। उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा चौथे और नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं। इस सम्मान कार्यक्रम के जरिए मंत्रालय और विभागीय कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली, फाइलों के समयबद्ध निराकरण, प्रशिक्षण और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Surajpur Elephant Attack : सूरजपुर में 12 हाथियों का झुंड पहुंचा, महुली समेत कई गांवों में बढ़ी दहशत



