सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। सुपेला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को धर (Bhilai Crime) दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी सौरभ उर्फ लालु मेश्राम (23 वर्ष) पुरानी बस्ती कोहका का निवासी है, जिसे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

भंडारे के दौरान हुआ था विवाद Bhilai Crime
पुलिस के अनुसार, घटना 12 अप्रैल 2025 की रात करीब 8:45 बजे की है। हनुमान जयंती के अवसर पर मोहल्ले में भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चिन्ना उर्फ सचिन सोनकर, आकाश केसरवानी और सौरभ उर्फ लालु मेश्राम वहां पहुंचे और अकारण गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे।
चाकू से किया था जानलेवा वार
विवाद बढ़ता देख जब संदीप बघेल ने बीच-बचाव कर उन्हें मना किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला (Bhilai Crime) कर दिया। आकाश केसरवानी ने संदीप को पकड़ा, जबकि सौरभ ने धारदार चाकू से उसके बाएं हाथ की कलाई पर वार किया। वहीं चिन्ना ने बटनदार चाकू से संदीप के दाहिने हाथ की भुजा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें…Durg Illegal Interest Recovery Case : दुर्ग में मां-बेटी गिरफ्तार, 50 हजार के कर्ज पर मांगे 2 लाख से ज्यादा
चेकिंग अभियान के दौरान दबोचा गया
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 296 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपियों आकाश केसरवानी और चिन्ना उर्फ सचिन सोनकर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सौरभ लगातार फरार (Bhilai Crime) चल रहा था। बुधवार सुबह संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर सौरभ को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
खबरें और भी हैं…Siberian Stonechat in Chhattisgarh : साइबेरिया से गिधवा-परसदा पहुंचा काला पिद्दा, प्रवासी पक्षियों की बढ़ी रौनक



