सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 34 वर्षीय युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ओडिशा ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। (Raigarh Minor Rape Case)
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और ओडिशा से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं, फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : Teenagers Rescued Dongargarh : स्कूल से निकले तीन नाबालिग डोंगरगढ़ पहुंचे, CCTV से मिला सुराग
पिता ने बेटी के लापता होने की कराई थी रिपोर्ट दर्ज : Raigarh Minor Rape Case
मामला रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को नाबालिग के पिता ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी भी अपने कमरे में सोई थी, लेकिन अगली सुबह वह वहां नहीं मिली।
यह भी पढ़ें : Lundra Gang Rape Case : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में

रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा से नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया
परिजनों ने आसपास और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला (Raigarh Minor Rape Case) दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर थाना क्षेत्र स्थित रेगारपानी गांव ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें : Magarlod Robbery : मगरलोड में चाकू दिखाकर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गए
फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया : Raigarh Minor Rape Case
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ओडिशा पहुंची। वहां आरोपी परमानंद कंवर के घर से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, जब टीम घर पहुंची, तब आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था और फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें : Child Labour Rescue : निर्माणाधीन भवन में 8 नाबालिग कर रहीं थीं मजदूरी, संयुक्त टीम ने मारा छापा
ख़बरें और भी हैं :Magarlod Robbery : मगरलोड में चाकू दिखाकर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े गए


