सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर : सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म ( Lundra Gang Rape Case ) का मामला सामने आया है। आरोप है कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाया गया, जहां चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपितों को हिरासत में लिया है। इनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Constable Death : डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी पर पहुंचा था
लिफ्ट देने के बहाने ले गए सुनसान जगह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दो नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही। दोनों छात्राएं उनके झांसे में आ गईं। एक छात्रा बाइक पर और दूसरी स्कूटी पर बैठ गई। इसके बाद आरोपितों ने एक छात्रा को कार्यक्रम स्थल के पास उतार दिया, जबकि दूसरी छात्रा को स्कूटी सवार युवक दूसरी दिशा में ले गया।
यह भी पढ़ें : Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट में ‘स्मृति युग’ की शुरुआत, हरमनप्रीत के बाद संभालेंगी टीम की कमान
फोन कर तीन साथियों को बुलाया
आरोप है कि स्कूटी सवार युवक नाबालिग को कार्यक्रम स्थल ले जाने के बजाय सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने फोन कर अपने तीन साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद चारों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी। मंगलवार को स्वजन पीड़िता को लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : Team India T20 Squad : न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी
शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ( Lundra Gang Rape Case ) ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपितों को पकड़ लिया। वहीं फरार चौथे आरोपित को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर लुंड्रा थाने में अपराध दर्ज कर चारों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें : Weather Alert : मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, दिल्ली-छग समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मेडिकल जांच और पूछताछ जारी
पुलिस ( Lundra Gang Rape Case ) ने बताया कि मामले में पीड़िता और आरोपितों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Seva Jyoti Event : ‘कभी नहीं सोचा था यहां तक पहुंचूंगा’, लोकसेवा के 25 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी
पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्य
लुंड्रा पुलिस मामले की जांच के दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर वारदात से संबंधित अन्य जानकारियां भी सामने आने की उम्मीद है। नाबालिग पीड़िता की पहचान कानूनन संरक्षित है। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
खबरें और भी हैं : Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो



