CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दृश्यम’ से निकली मौत की स्क्रिप्ट… महिला ने प्रेमी संग रची खुद की मौत की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

दृश्यम’ से निकली मौत की स्क्रिप्ट… महिला ने प्रेमी संग रची खुद की मौत की साजिश, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर 28 मई गुजरात के पाटन जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी. इसके बाद खुद की मौत का नाटक रचने के लिए उसके शव को अपने कपड़े पहनाकर आग के हवाले कर दिया. आरोपी महिला ने कत्ल की इस साजिश की प्रेरणा अजय देवगन की मशहूर फिल्म ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ से ली थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, ये घटना पाटन जिले के संतालपुर तालुका के जाखोत्रा गांव की है. यहां मंगलवार की रात गांव के बाहर एक तालाब के पास एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया शव एक महिला का लग रहा था, क्योंकि वहां से घाघरा और पायल मिली थी. गांव में ही रहने वाले एक परिवार ने बिना पहचान किए मान लिया कि शव 22 वर्षीय गीता अहीर का है, जो रात से लापता थी. लेकिन जब शव को घर लाकर देखा गया तो परिवार के होश उड़ गए. वो मृतक पुरुष था.गांव के लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी. मृतक की पहचान 56 वर्षीय हरजीभाई सोलंकी के रूप में हुई, जो वाउवा गांव का रहने वाला था.

वो खानाबदोश जीवन जीता था. जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि गीता जानबूझकर लापता हुई है. तकनीकी सर्विलांस और सबूतों के जरिए पुलिस को सच समझ आ गया.पुलिस अधीक्षक वीके नई ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने गीता अहीर और उसके प्रेमी भरत अहीर को दबोल लिया. दोनों राजस्थान भागने की फिराक में थे. उनको पालनपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. पूछताछ में गीता ने बताया कि वो भरत से प्यार करती है. पति से छुटकारा पाना चाहती है. दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन परिवार और समाज से डरते थे. ऐसे में गीता ने ‘दृश्यम’ फिल्म से प्रेरणा लेकर खुद की मौत का नाटक रचने की साजिश रच डाली. इसमें अपने प्रेमी को भी शामिल कर लिया.

इसके लिए उन्होंने पहले किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश शुरू की जिसकी हत्या कर शव को महिला के कपड़े पहनाए जा सके. 26 मई को गीता ने हरजीभाई सोलंकी को देखा और लिफ्ट देने के बहाने उसे भरत के पास मोटरसाइकिल से भेजा. सुनसान जगह पर भरत ने सोलंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी. साजिश के तहत गीता 28 मई की रात पेट्रोल लेकर घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपना घाघरा और पायल पहना दिए. इसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जला दिया. दोनों मौके से भाग निकले.वहां से दोनों सीधे पालनपुर स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर जोधपुर भागना था.

लेकिन इससे पहले ही पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. गीता और भरत पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. यह केस बताता है कि किस तरह फिल्मों से प्रेरित होकर युवा अपराध की अंधी गली में कदम रख देते हैं. लेकिन यदि समय रहते पुलिस सक्रिय हो जाए, तो ऐसी साजिश को नाकाम किया जा सकता है.

Blasting Accident Coal Mine : ब्लास्टिंग में उछला पत्थर सिर में लगने से ग्रामीण की मौत, भड़के लोग
दुबई में किसने सोना दिया था, बेंगलुरु में किसे डिलीवर करना था? गोल्ड स्मगलिंग पर रान्या राव ने खोले कई राज गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस
Mahtari Vandan Yojana Registration : महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ
Domestic Violence Balod : मायके में घुसा पति, गुस्से में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगाई आग, राख में बदली गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट
Gangrel Dam Water Release : गंगरेल से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी, 96.66% भर चुका बांध, महानदी किनारे अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी की निकासी (Gangrel Dam…

CGPSC Case
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा

CGPSC Case : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की…

Hasdeo River Students Drowning
Hasdeo River Students Drowning : 18 घंटे बाद मिला एक छात्र का शव, दो की तलाश जारी; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Hasdeo River Students Drowning : मौसम विभाग के…

MBBS Student Suspicious Death
MBBS Student Suspicious Death : बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

MBBS Student Suspicious Death :पुलिस आत्महत्या के एंगल…

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?