CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share
Instagram Fake ID Case
Instagram Fake ID Case

सीजी भास्कर, 02 अगस्त। तखतपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार (Instagram Fake ID Case) किया है। आरोपी पर पीड़िता के घरेलू नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी और पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है।

Contents
  • पति की इंस्टाग्राम आईडी चेक करने पर सामने आया मामला Instagram Fake ID Case
  • पीड़िता के नाम से बनाई गई थी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी
  • जांच के दौरान सामने आया दुष्कर्म का आरोप
  • वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित की गई टीम
  • आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
    • खबरें और भी हैं…Chhattisgarh High Court Chief Justice : जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

Instagram Fake ID Case
Instagram Fake ID Case

 

पति की इंस्टाग्राम आईडी चेक करने पर सामने आया मामला Instagram Fake ID Case

 

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने पति की इंस्टाग्राम आईडी चेक की थी।

इस दौरान उसे अपने घरेलू नाम से बनाई गई एक इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी मिली। आरोप है कि उक्त फर्जी आईडी के माध्यम से आरोपी ने अपनी और पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं।

 

पीड़िता के नाम से बनाई गई थी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अख्तर खान उर्फ अफ्तार खान, पिता अफजल खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिंघनपुरी के रूप में हुई है।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के घरेलू नाम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उसके माध्यम से तस्वीरें वायरल कीं।

मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

 

यह भी पढ़ें…Acharya Shiromani Samman 2026 : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित प्राचार्य अनिभा अग्रवाल को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026

 

जांच के दौरान सामने आया दुष्कर्म का आरोप

 

पीड़िता के आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान पीड़िता का विधिवत बयान दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार बयान में पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित की गई टीम

 

मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें…Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

 

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया।

इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सदनवती कश्यप, महिला आरक्षक काजोल मनहर, आरक्षक राजकुमार, त्रिलोक सिंह एवं संतोष पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं…Chhattisgarh High Court Chief Justice : जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

 

The accused who robbed Dharamlal Kaushik’s mobile phone was arrested : बाइक समेत माल बरामद
Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter : हाईकोर्ट ने कहा- बेहद क्रूर और सुनियोजित वारदात
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी
Woman Body Found Raipur : सुबह की सैर में दिखा खौफनाक मंजर, तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला
FIR Bribery Case: धमधा में किसानों से डेयरी लोन ठगी और पुलिस रिश्वत का चौंकाने वाला मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल…

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

H1N1 Cases in Durg
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 संक्रमण…

Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार
Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार

छत्तीसगढ़ में नारियल की खेती (Coconut Business Chhattisgarh)…

Kamarga Village Electricity Problem
Kamarga Village Electricity Problem : रायगढ़ के कमरगा गांव में 20 दिन से बिजली बंद, ट्रांसफार्मर खराब होने से 400 परिवार परेशान

लैलूंगा ब्लॉक के कमरगा गांव में पिछले 20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?